ऑपरेशन हार्ड बॉल में लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े कथित अंतरराष्ट्रीय अपराध नेटवर्क पर बड़ा प्रहार हुआ। 24 गिरफ्तार, हत्या की साजिश नाकाम, ड्रग्स-हथियार जब्त, 10 आरोपी अब भी फरार। 

Lawrence Bishnoi Gang: 33 साल का एक कैदी, जो भारत की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जेल की सलाखों के पीछे बंद है, लेकिन उसकी उंगलियां एक ऐसे अदृश्य ग्लोबल नेटवर्क को कंट्रोल कर रही थीं जिसने अमेरिका से लेकर यूरोप तक हड़कंप मचा रखा था। सरकारी वकीलों ने एक ऐसा सनसनीखेज खुलासा किया है जिसने पूरी दुनिया की सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं। भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई प्रतिबंधित मोबाइल फोन और मिलिट्री-ग्रेड एन्क्रिप्टेड इंटरनेट कम्युनिकेशन डिवाइसेज के ज़रिए दुनिया भर में मर्डर और जबरन वसूली का साम्राज्य चला रहा था। लेकिन इस बार, दुनिया की सबसे खतरनाक खुफिया एजेंसियों ने इस चक्रव्यूह को भेदने के लिए हाथ मिला लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

'ऑपरेशन हार्ड बॉल': आधी रात को तीन महाद्वीपों में गूंजे सायरन, दहल उठे अंडरवर्ल्ड के आका

कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने एक ऐसे खुफिया मिशन को अंजाम दिया है, जिसे इतिहास की सबसे बड़ी समन्वित कार्रवाइयों में गिना जाएगा। 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' नाम के इस चक्रव्यूह के तहत अमेरिका, कनाडा, स्पेन और यूरोप के कई देशों में एक साथ छापेमारी की गई। कई सालों की कड़ी निगरानी और डिजिटल ट्रैकिंग के बाद, कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने तीन बड़े अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठनों की रीढ़ तोड़ दी है। इस महा-ऑपरेशन में अब तक 24 शातिर गुर्गों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 10 और बड़े भगोड़ों की तलाश में अमेरिका, भारत और यूरोप के जंगलों और शहरों में खाक छानी जा रही है।

टनों कोकीन और हथियारों का ज़खीरा... कैलिफोर्निया की आलीशान संपत्तियों में क्या मिला?

यह सिर्फ कागजी गैंगवार नहीं था, बल्कि धरती पर चल रहा एक खूनी और अरबों डॉलर का कारोबार था। छापेमारी के दौरान जांचकर्ताओं ने जो बरामद किया, उसने इस सिंडिकेट के भयावह रूप को उजागर कर दिया। दर्जनों ठिकानों पर की गई तलाशी में लगभग एक मीट्रिक टन (1000 किलोग्राम) शुद्ध कोकीन, एक किलोग्राम हेरोइन, भारी मात्रा में नकदी और विनाशकारी हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। सैंटियागो और सैक्रूमेंटो इलाके की 23 आलीशान संपत्तियों और लॉस एंजिल्स की 11 लोकेशंस समेत दर्जनों जगहों पर जब फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) और स्थानीय पुलिस ने धावा बोला, तो वहां का मंज़र देखकर अधिकारियों की आंखें फटी की फटी रह गईं।

Scroll to load tweet…

कोडनेम "H.S.N.": कनाडाई धरती पर हुई उस हाई-प्रोफाइल हत्या का सबसे बड़ा राज़ खुला!

इस जांच के सबसे चौंकाने वाले और अंतरराष्ट्रीय राजनीति को हिला देने वाले हिस्से में सीधे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है। फेडरल प्रॉसिक्यूटर ने आरोप लगाया है कि बिश्नोई ने खुद को बाहर एक राष्ट्रवादी और धार्मिक व्यक्ति के तौर पर पेश किया, जबकि पर्दे के पीछे वह एक खूनी सिंडिकेट का संचालन कर रहा था। कोर्ट के गोपनीय दस्तावेजों में खुलासा हुआ है कि 18 जून, 2023 को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में सिख मंदिर के बाहर हुई खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर (जिसका कोडनेम दस्तावेज़ों में "H.S.N." रखा गया है) की सनसनीखेज हत्या की साज़िश इसी गैंग ने रची थी। प्रॉसिक्यूटर के अनुसार, जेल में बंद बिश्नोई और उसके नॉर्थ अमेरिकन कमांडर सतिंदरजीत सिंह उर्फ "गोल्डी बराड़" ने ही इस हाई-प्रोफाइल मर्डर का फाइनल ऑर्डर दिया था।

'भगवानपुरिया' सिंडिकेट का एंट्री पॉइंट: जब इमिग्रेशन कस्टडी से दी गई बच्चों को भूनने की धमकी

जांच में सिर्फ बिश्नोई ही नहीं, बल्कि अंडरवर्ल्ड के कई और चेहरे बेनकाब हुए हैं। अमेरिकी वकीलों द्वारा जारी दूसरे आरोप-पत्र में 'भगवानपुरिया आपराधिक सिंडिकेट' का कच्चा चिट्ठा खोला गया है। कभी बिश्नोई का जिगरी यार और अब उसका सबसे कड़ा प्रतिद्वंद्वी बन चुके जग्गू भगवानपुरिया का यह नेटवर्क दुनिया भर में 1,000 से ज्यादा शूटरों और गुर्गों के साथ सक्रिय है। इस सिंडिकेट की क्रूरता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसका एक मुख्य आरोपी इमिग्रेशन कस्टडी (हिरासत) के अंदर बैठे-बैठे ओहायो के एक संभ्रांत परिवार को धमकी दे रहा था कि अगर उसे लाखों डॉलर की रंगदारी नहीं मिली, तो वह उनके मासूम बच्चों को सरेआम गोलियों से भून देगा।

सेब के ट्रकों में छिपा बारूद: वैंकूवर से लॉस एंजिल्स तक फैला 'वाइट पाउडर' का रूट

तीसरा और आखिरी प्रहार कनाडा के वैंकूवर में बैठे रविंदर सिंह ढांडा के इंटरनेशनल ड्रग स्मगलिंग नेटवर्क पर हुआ है। यह नेटवर्क दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया से कनाडा के बर्फीले रास्तों तक कमर्शियल और खेती के वाहनों (ट्रकों) का इस्तेमाल करता था। भारी-भरकम ट्रकों में फल और सब्जियों के बीच करोड़ों रुपये की कोकीन और मेथामफेटामाइन छिपाकर बॉर्डर पार कराया जाता था। जांचकर्ताओं ने इस गिरोह को अकेले 2024 और 2025 के बीच लॉस एंजिल्स में प्रतिद्वंद्वी गैंग्स से चुराई गई 520 किलोग्राम से अधिक कोकीन की हेराफेरी से सीधे जोड़ा है।

Scroll to load tweet…

FBI से लेकर स्पेन की 'गार्डिया सिविल' तक: न्याय की वो तलवार जो अब बनकर रहेगी काल!

लॉस एंजिल्स के पुलिस चीफ जिम मैकडोनेल और रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के कमिश्नर माइक डुहेम ने संयुक्त बयान में कहा कि यह इतिहास का सबसे बड़ा और अभूतपूर्व अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन है। इस मिशन को सफल बनाने के लिए FBI, ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA), होमलैंड सिक्योरिटी, और स्पेन की कुख्यात 'गार्डिया सिविल' ने मिलकर काम किया। फर्स्ट असिस्टेंट यू.एस. अटॉर्नी बिल एसेली ने कड़े लहजे में साफ कर दिया है कि भले ही इन आरोपियों को अदालत में दोषी साबित होने तक कानूनन निर्दोष माना जाए, लेकिन अगर आरोप तय हो गए, तो लॉरेंस बिश्नोई और उसके इन खूंखार गुर्गों को कम से कम 10 साल से लेकर बिना पैरोल वाली उम्रकैद की सजा भुगतनी होगी।