Shivpuri viral video : शिवपुरी में घर के बाहर खड़ी थी युवती, फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा कि कांप उठे लोग? Madhya Pradesh में वायरल इस खौफनाक VIDEO में दिख रहे ये दरिंदे कौन?
Madhya Pradesh crime news : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक ऐसा शर्मननाक वीडियो सामने आया है, जिसे लोग यही कह रहे हैं कि यहां तो सारी इंसानियत ही खत्म हो गई। क्योंकि एक लड़की अपने घर के बाहर खड़ी थी, तभी दबंग गुंडे आए और उसको दनादन जानवरों की तरह लाठी-डंडों पीट पीट कर अधमरा कर दिया। हैरानी की बात यह है कि दरिंदे युवती को दनादन मारते रहे और पास खड़े लोग तमाशा देखते हुए वीडियो बनाते रहे।

रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो
दरअसल, पीड़ित युवती की पहचान आरती प्रजापति नाम की लड़की के रूप में हुई है। जिसे आरोपी अधमार करके धमकी देकर गए हैं कि किसी के सामने मुंह खोला तो जान से मार देंगे। सोशल मीडिया पर यह रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आरोपियों को देखकर लग रहा है कि उन्हें कानून का कोई भी डर नहीं है। वहीं यूजर भी तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
शिवपुरी में नई एसपी मैडम की चर्चा
बता दें कि इस दर्दनाक घटना के साथ शिवपुरी जिले के एसी मैडम चर्चा में आ गई हैं। लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कह रहे हैं कि अब कहां है लेडी सिघम। कुछ दिन पहले जिले की नई एसपी मैडम सामने आई है। जिनको ट्रोल किया जा रहा है। लोग कह रहे हैं कि अब इंतजार है कि कानून का असली डर कब दिखाई देगा? गुंडों को सख्त सजा मिलनी चाहिए


