कूनो नेशनल पार्क से खुशखबरी सामने आई है। मादा चीता आशा ने एक साथ पांच शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में जन्मे शावकों की संख्या 24 और कूनो में चीतों की कुल संख्या 35 हो गई है।

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से एक बड़ी और खुशी की खबर सामने आई है। यहां मादा चीता ‘आशा’ ने एक साथ पांच शावकों को जन्म दिया है। इस ऐतिहासिक घटना की पुष्टि कूनो प्रबंधन ने की है। प्रबंधन की ओर से एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें मादा चीता अपने नवजात शावकों को दुलारते हुए दिखाई दे रही है। यह दृश्य वन्यजीव प्रेमियों के लिए बेहद उत्साहजनक है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत में जन्मे शावकों की संख्या बढ़कर 24 हुई

इस नई उपलब्धि के साथ ही भारत में जन्मे चीता शावकों की संख्या अब 24 हो गई है। वहीं, कूनो नेशनल पार्क में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 35 तक पहुंच गई है। यह चीता संरक्षण परियोजना के लिए एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने वीडियो साझा कर जताया गर्व

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस खुशी के मौके पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि कूनो नेशनल पार्क ने गर्व के एक अभूतपूर्व क्षण का अनुभव किया है। मादा चीता आशा द्वारा पांच स्वस्थ शावकों को जन्म देना भारत की चीता संरक्षण यात्रा को और मजबूती देता है।

Scroll to load tweet…

वन्यजीव संरक्षण में कूनो बन रहा प्रमुख केंद्र

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह उपलब्धि वन कर्मचारियों और पशु चिकित्सकों के अथक परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि कूनो नेशनल पार्क अब देश में वन्यजीव संरक्षण के एक प्रमुख केंद्र (एपिसेंटर) के रूप में उभर रहा है।