इंदौर के एक प्रकरण पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने त्वरित संज्ञान लेते हुए पेंशन प्रक्रिया शुरू कराई, इलाज की व्यवस्था की और आर्थिक सहायता दिलाई। मतदाता सूची में नाम जोड़ने की कार्रवाई भी शुरू हुई, जिससे परिवार को राहत मिली।

इंदौर में सामने आए एक मामले को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए त्वरित और संवेदनशील हस्तक्षेप किया। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के बाद दिनेश प्रजापत और उनकी माता श्रीमती रामप्यारी बाई की वर्षों से चली आ रही समस्या का मानवीय दृष्टिकोण के साथ समाधान सुनिश्चित किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

KYC पूर्ण कर पेंशन प्रक्रिया शुरू, इलाज की भी समुचित व्यवस्था

परिस्थितियों को देखते हुए तत्काल आवश्यक KYC प्रक्रिया पूर्ण कर पेंशन की कार्रवाई शुरू कराई गई। साथ ही इंदौर स्थित अरविंदो अस्पताल में समुचित चिकित्सा उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की गई, ताकि परिवार को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिल सके।

परिवार को आर्थिक सहायता, मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू

मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। इसके अलावा BLO के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कराई गई, जिससे परिवार को शासन की सभी योजनाओं का लाभ मिल सके।

Scroll to load tweet…

त्वरित कार्रवाई से परिवार को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रति जताया आभार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की त्वरित कार्रवाई से परिवार को बड़ी राहत मिली है। दिनेश प्रजापत ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनकी माता की पेंशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और सरकार द्वारा इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि यह सहायता उनके लिए संबल और भरोसे का प्रतीक है।