Digvijaya Singh Sanatan Dharma Statement : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और बीजेपी विधायक व पूर्व मंत्री MP मंत्री उषा ठाकुर के बीच सनातन धर्म को लेकर हुई मुलाकात चर्चा का विषय बन गई है। दोनों नेताओं की बातचीत और भाई-बहन वाले संबोधन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता और आरएसएस पर विवादित बयान देकर चर्चा में बने रहने वाले दिग्विजय सिंह की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसको लेकर सोशल मीडिया यूजर कह रहे हैं कि क्या दिग्गी राजा बीजेपी में शामिल होने वाले हैं। क्योंकि उन्होंने एमपी के संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर के साथ मुलाकात कर कहा है कि मैं घोर सनातनी हूं।

दिग्विजय सिंह मंत्री को सनातन का पाठ पढ़ाया
दरअसल, हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और महू से बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह को सनातन धर्म का विरोधी बताया था। जैसे ही यह बात दिग्गी राजा तक पहुंची तो उन्होंने उषा ठाकुर से मुकालत करने के लिए जा पहुंचे। इसके बाद उन्होंने मंत्री को सनातन का पाठ भी पढ़ाया। इसके बाद उषा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह को बड़ा भाई बताया और कहा- आप व्यक्तिगत रूप से पक्के सनातनी हैं, लेकिन सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं करते।
दिग्विजय सिंह को बड़ा भाई बताया
उषा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह को बड़ा भाई बताया और कहा- आप व्यक्तिगत रूप से पक्के सनातनी हैं, लेकिन सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं करते। इस पर दिग्विजय बोले- मैं सार्वजनिक रूप से कह तो रहा हूं, और कैसे सार्वजनिक करूं? इसके बाद भाजपा विधायक ने उन्हें धन्यवाद कहा।
जब दिग्जय सिंह ने उषा ठाकुर से किया शानदार सवाल?
दिग्विजय सिंह ने उषा ठाकुर से मिलने के बाद कहा- ये हैं मध्यप्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री व विधायक मेरी छोटी बहन ऊषा ठाकुर। आज इंदौर में मेरे पीठ पीछे मुझे सनातन विरोधी कह रहीं थीं। मैं वहीं खड़ा था मैने तत्काल उन्हें बताया कि मेरे कहने के बाद आप लोगों ने हिन्दू धर्म बोलना छोड़कर सनातन धर्म बोलना शुरू किया। मैं घोर सनातन धर्मी हूं, मैं सनातन धर्म का विरोधी हो ही नहीं सकता। साथ ही उषा ठाकुर से पूछा कि क्या आपने नर्मदा परिक्रमा की है? क्या आप एकादशी का व्रत करती हैं?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
बता दें कि राजनीतिक रूप और विचारधारा के घोर विरोधी माने जाने वाले दिग्विजय सिंह और उषा ठाकुर की मुलाकात और बातचीत का वीडियो सोशल मीडिाय पर जमकर वायरल हो रहा है। दोनों एक-दूसरे ने अपने आप को भाई-बहन बताया।


