आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ। इस हादसे में करीब 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और अधिकारी पहुंच गए हैं।

आंध्र प्रदेश से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। काकीनाडा जिले में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में भयानक धमाका हो गया। इस दौरान करीब 18 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोगों के घायल होने की खबर है। हादसा इतना दर्दनाक बताया जा रहा कि मरने वालों के शव के कई टुकड़े हो गए। वहीं दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

काकीनाडा जिले के समरलाकोटा मंडल में हुआ हादसा

दरअसल, यह भीषण हादसा काकीनाडा जिले के समरलाकोटा मंडल के वेतलापलेम गांव में हुआ। जहां पटाखा निर्माण इकाई में अचनाक से बड़ा विस्फोट हो गया। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। चीख-पुकार मची हुई है। आलम यह था कि हादसे के वक्त लोग इधर उधर भागते नजर आए। बता दें कि धमाका इतना जबरदस्त था कि लाशें कई फीट दूर धान के खेतों में जा गिरीं। खेत के बीच जो मंजर देखा वह बेहद डरावना था। 

आंध्र प्रदेश के सीएम और गृह मंत्री ने जताया दुख

बता दें कि इस दर्दनाक हादसे की सूचना आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री अनीता ने सबसे पहले दी। उन्होंने इस धमाके में हताहतों की संख्या और अधिक बढ़ने की भी आशंका जताई है। वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू ने गहरा दुख जताया है। हादसे के बाद घटना स्थल पर जिले के कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट सगीली शान मोहन समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

आंध्र प्रदेश पटाखा फैक्ट्री धमाके का वीडियो

Scroll to load tweet…