Mumbai Metro Pillar Collapses in Mulund : मुंबई में मुलुंड इलाके में बड़ा हादसा हो गया। जहां एक मेट्रो पिलर का सीमेंट का एक हिस्सा टूट गया और सीधे एक रिक्शा और कार पर गिर गया। एक युवक की मौत हो गई और तीन के घायल हैं।

मुंबई से दिल दहला देने वाले वाले हादसे की खबर सामने आई है। जहां मुलुंड (पश्चिम) इलाके में शनिवार दोपहर मेट्रो निर्माण काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एक मेट्रो पिलर का सीमेंट का एक हिस्सा टूट गया और सीधे गुजर रहे रिक्शा पर गिर गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और तीन के घायल होने की खबर है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अंडर-कंस्ट्रक्शन मेट्रो रेल रूट का पिलर आ गिरा

दरअसल, यह बड़ा हादसा दोपहर करीब 12:20 बजे एलबीएस रोड पर जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास हुआ। जहां अंडर-कंस्ट्रक्शन मेट्रो रेल रूट के पिलर का एक हिस्सा गिरने से तीन से चार लोगों के घायल हुए हैं। वहीं हादसे की खबर लगते ही फायर ब्रिगेड टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया। वहीं मेट्रो रेल रूट बनाने वाली फर्म के कर्मचारी घटना के बाद के ऑपरेशन पर नजर रखने के लिए मौके पर मौजूद हैं।ट

सीमेंट स्लैब गिरते ही सब चकनाचूर

मामले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि जैसे ही भारी भरकम सीमेंट स्लैब टूटकर नीचे एक ऑटोरिक्शा पर गिरा तो वह चकनाचूर हो गया। वहीं एक कार के अगले हिस्से पर यह टकरा गया। जिससे गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि हादसे के दौरान ज्यादा लोग पिलर के नीचे नहीं थे, वरना मरने वालों की संख्या और ज्यादा हो सकती थी। फिलहाल घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।