'ब्रह्मोस' और तिरंगा लिए 1500 KM दूर से कश्मीर पहुंचा ये शख्स कौन? पूरा बदन तिरंगे से रंगा
77th Republic Day : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक शख्स अपने पूरे बदन को तिरंगे के रंग से रंगकर अहमदाबाद से कश्मीर पहुंचा है। जिसके एक हाथ में तिरंगा झंडा तो दूसरे हाथ में ब्रह्मोस है।

अहमदाबाद से कश्मीर पहुंचा शख्स कौन
कहते हैं कि देश भक्ति से बड़ी कोई भक्ती नहीं होती। देश की खातिर जवान अपना जान तक दांव पर लगा देते हैं। लेकिन 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक अलग ही देश भक्त देखने को मिला। जहां एक शख्स पूरे बदन पर तिरंगे को रंग को रंगकर अहमदाबाद से कश्मीर पहुंचा है। इस युवक की सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
एक हाथ में तिरंगा झंडा लिए तो दूसरे हाथ में ब्रह्मोस
दरअसल, इस शख्स का नाम मदुन हरियाणवी है। जो एक हाथ में तिरंगा झंडा लिए तो दूसरे हाथ में ब्रह्मोस का एक छोटा मॉडल लिए देशभक्ति के नारे लगाता नजर आ रहा है। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
पीएम मोदी से मिलना ही मेरा एकमात्र सपना
मदुन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मैं अहमदाबाद गुजरात से आया हूं। सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। मैं साल 2022 से लाल चौक लगातार आ रहा हूं। युवक ने कहा कि मैं पीएम मोदी से एक मैसेज देना चाहता हूं कि आज का युवा सिर्फ सपने ही नहीं देखता, बल्कि उन्हें अपनी आंखों के आगे पूरा होते हुए देखता है। मैं एक बार नरेंद्र मोदी जी से मिलना चाहता हूं।
पहले लाल चौक आने में लगता था डर
मदुन ने बताया कि पहले श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा लहराना किसी चुनौती से कम नहीं था। यहां लोगों को आतंकियों खौफ लगा रहता था। लेकिन अब यहां के हालात बिल्कुल अलग है। मोदी जी के आने के बाद यहां काफी बदलाव आया है। अब मुझे यहां आने में कोई डर नहीं लगता है। मेरी एक ही सपना है कि देश के हर गांव और शहर में शांति बनी रहे।
1992 में नरेंद्र मोदी ने लाल चौक पर फहराया था तिरंगा
मदुन ने बताया कि सबसे पहले यहां 1992 में नरेंद्र मोदी ने ही तिरंगा लहराया था, उस समय हालात बेहद खराब थे। लेकिन जब हालात ठीक हुए तो मैंने सोच लिया कि अब हर साल लाल चौक पर तिरंगा फहराऊंगा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

