Manoj Jarange Patil 1980s Look: अनशन के बीच भी मनोज जरांगे ट्रेंड फॉलो करने में पीछे नहीं रहे। मनोज जरांगे पाटील अनशन के बीच 1980s के हीरो लुक में नजर आए। उन्होंने रेट्रो फोटो शेयर की, जिसे खूब लाइक्स मिल रहे हैं। देखें उनके इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की गई 80s रेट्रो फोटो।

Manoj Jarange Patil 80s Retro Photo: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की लड़ाई इस वक्त निर्णायक मोड़ पर है। अंतरवाली सराटी में मनोज जरांगे पाटील का अनशन जारी है, सरकार और आंदोलन के बीच 58 लाख कुनबी रिकॉर्ड, प्रमाणपत्र और OBC आरक्षण के मुद्दे पर गतिरोध बना हुआ है। इसी तनावपूर्ण माहौल के बीच जरांगे पाटील की इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक 1980s रेट्रो स्टाइल तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का नया विषय बन गई है।

अनशन के बीच 80s के फिल्मी हीरो वाले अंदाज में नजर आए मनोज जरांगे पाटील

जरांगे ने करीब 22 घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पेज पर यह तस्वीर शेयर की। तस्वीर में वह डेनिम जैकेट, सफेद शर्ट, बेल्ट और 80 के दशक के फिल्मी हीरो वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं। पीछे विंटेज कार, पाम ट्री, सनसेट और ‘1980s’ लिखा हुआ रेट्रो बैकग्राउंड है। पोस्ट को अब तक 20 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। यानी जिस समय उनका आंदोलन जमीन पर अपने सबसे गंभीर दौर में है, उसी समय सोशल मीडिया पर उनका एक बिल्कुल अलग और स्टाइलिश चेहरा सामने आया है।

View post on Instagram

ये भी पढ़ें- मनोज जरांगे पाटिल कौन हैं? 12वीं तक पढ़ाई, 11 अनशन और अब अभिजीत दिपके की एंट्री

अनशन के बीच मनोल जरांगे का रेट्रो अंदाज क्यों खास है?

इस तस्वीर को महज फैशन ट्रेंड मानकर छोड़ देना शायद पूरी कहानी नहीं होगी। जरांगे की राजनीति लंबे समय से सोशल मीडिया और जनभावना के मजबूत मेल पर टिकी रही है। ऐसे में आंदोलन के बीच यह तस्वीर उनके ‘पब्लिक फेस’ को मानवीय और युवा-केंद्रित बनाने वाली डिजिटल रणनीति के तौर पर भी देखी जा सकती है। दिलचस्प बात यह है कि महाराष्ट्र में इन दिनों 80s रेट्रो AI फोटो ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हुआ है और कई राजनेताओं ने भी इस अंदाज में तस्वीरें साझा की हैं।

लेकिन 80s‘हीरो लुक’ और अंतरवाली सराटी में अनशन पर बैठे जरांगे, दोनों तस्वीरें एक ही वक्त की कहानी कहती हैं। एक तरफ ग्लैमर और नॉस्टैल्जिया, दूसरी तरफ भूख हड़ताल और आरक्षण की जंग।

View post on Instagram

ये भी पढ़ें- Abhijit Dipke: जंतर-मंतर हिलाने वाले दीपके की जरांगे से मुलाकात, क्या बदलेगी मराठा राजनीति?

अब असली नजर 11 और 12 सितंबर पर

जरांगे ने 11 सितंबर तक मांगों पर ठोस अमल की समयसीमा रखी है और समाधान नहीं होने पर 12 सितंबर को मुंबई कूच की चेतावनी दी है। सरकार का कहना है कि करीब 58 लाख कुनबी रिकॉर्ड मिले हैं और प्रमाणपत्र प्रक्रिया को गति दी जा रही है।