MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • Manoj Jarange: पहली और दूसरी सरकारी नोट में क्या बदला? आंकड़ों ने खोली पूरी तस्वीर

Manoj Jarange: पहली और दूसरी सरकारी नोट में क्या बदला? आंकड़ों ने खोली पूरी तस्वीर

Manoj Jarange Protest: मनोज जरांगे के 20 दिन के उपोषण के बाद सरकार की दोनों नोट में क्या बदला? कुणबी रिकॉर्ड, हैदराबाद गॅझेट, जाति प्रमाणपत्र और केसों के आंकड़ों की पूरी तुलना यहां पढ़ें।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Sep 18 2026, 05:52 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
20 दिन के उपोषण के बाद सरकार की नोट में क्या बदला?
Image Credit : Asianet News

20 दिन के उपोषण के बाद सरकार की नोट में क्या बदला?

मराठा आरक्षण के मुद्दे पर मनोज जरांगे पाटील का 20 दिन लंबा उपोषण भले ही फिलहाल थम गया हो, लेकिन असली कहानी अब सामने आई है। सरकार की पहले और बाद की नोट को साथ रखकर देखें तो तस्वीर सिर्फ आश्वासन की नहीं, बल्कि बदले हुए आंकड़ों और नई समयसीमा की भी है। सवाल यही है, क्या सरकार ने फैसला बदला या सिर्फ उसकी भाषा और कार्यवाही का तरीका?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
20वें दिन क्यों थमा आंदोलन?
Image Credit : instagram/manoj_jarange_patil_96k

20वें दिन क्यों थमा आंदोलन?

17 सितंबर को सरकार के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के बाद मनोज जरांगे पाटील ने उपोषण स्थगित किया। सरकार ने उनकी प्रमुख मांगों पर 90 दिनों में कार्रवाई का आश्वासन दिया। जरांगे ने भी साफ किया कि उपोषण रोकना आंदोलन खत्म करना नहीं है।

Related Articles

Related image1
ATM से पैसे निकालते समय रखें सावधानी, दिल्ली में सामने आया रबर बैंड वाला स्कैम
Related image2
पैदा होते ही दिखाए ऐसे तेवर, फोटो देखकर लोग बोले- ‘ये तो आते ही Boss बन गया!’
36
कुणबी रिकॉर्ड में बदले आंकड़े
Image Credit : ANI

कुणबी रिकॉर्ड में बदले आंकड़े

पहली नोट में छत्रपति संभाजीनगर विभाग में वितरित कुणबी प्रमाणपत्रों की संख्या 3,16,977 थी, जो नई नोट में 3,13,897 हो गई। राज्य का आंकड़ा भी 51,84,537 से घटकर 51,71,781 हुआ। हालांकि नई नोट में 90 दिनों में कार्रवाई, पेनड्राइव के जरिए डेटा उपलब्ध कराने, जिलानिहाय नोडल अधिकारी और शिंदे समिति का दौरा शुरू करने जैसे अतिरिक्त बिंदु जोड़े गए हैं।

46
Hyderabad Gazette में भी बदली तस्वीर
Image Credit : Asianet News

Hyderabad Gazette में भी बदली तस्वीर

हैदराबाद गॅझेट से जुड़े आंकड़ों में भी अंतर दिखता है। पहले 3,966 आवेदन प्राप्त होने की बात थी, जिनमें 3,806 प्रमाणपत्र जारी, 25 लंबित और 135 अस्वीकृत बताए गए थे। नई नोट में आवेदन 3,553, जारी प्रमाणपत्र 3,372, लंबित मामले 50 और अस्वीकृत आवेदन 131 बताए गए हैं। यानी लंबित मामलों की संख्या 25 से बढ़कर 50 हो गई।

56
Satara-Kolhapur और मुकदमों में क्या बदला?
Image Credit : social media

Satara-Kolhapur और मुकदमों में क्या बदला?

सातारा-कोल्हापुर गॅझेट को लेकर नई नोट में 31 अगस्त को महाधिवक्ता के पास प्रस्ताव भेजे जाने और संबंधित कानूनी अधिकारियों का उल्लेख है। पहले मौजूद 30-45 दिन के अध्ययन और Attorney General से जुड़े विस्तृत विवरण को नई नोट में उसी तरह नहीं रखा गया। हालांकि 90 दिनों की समयसीमा अब भी अहम है।

वहीं आंदोलन से जुड़े मामलों के आंकड़े नहीं बदले—1,509 केस दर्ज, 1,373 वापस, 118 अपात्र और 18 लंबित। लेकिन नई नोट में वापस लिए गए मामलों की सूची और अपात्र/लंबित मामलों की दोबारा जांच का उल्लेख है।

66
जाति प्रमाणपत्र में भी बदले आंकड़े
Image Credit : fb

जाति प्रमाणपत्र में भी बदले आंकड़े

छत्रपति संभाजीनगर में जाति प्रमाणपत्र के आंकड़ों में भी संशोधन हुआ। प्राप्त आवेदन 21,051 से 20,763, जारी प्रमाणपत्र 16,110 से 15,994 और नामंजूर आवेदन 64 से 60 हुए। अन्य कारणों से निपटाए गए आवेदन 2,456 से घटकर 2,176 हुए, जबकि सबसे अहम बदलाव लंबित मामलों में है—ये 2,421 से बढ़कर 2,533 हो गए। यानी 20 दिन बाद तस्वीर में कुछ नए कार्यवाही बिंदु जरूर जुड़े हैं, लेकिन कई मूल मांगों पर सरकार की स्थिति पूरी तरह बदल गई हो, ऐसा इन दोनों नोट्स की तुलना से सीधे नहीं कहा जा सकता। अब असली परीक्षा अगले 90 दिनों में इन आश्वासनों के जमीन पर उतरने की होगी।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
महाराष्ट्र समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
Shocking ATM Scam: खाते से कटा पैसा, लेकिन नहीं निकला Cash! ऐसे होता था खेल
Recommended image2
Ukraine Solar Energy: बिजली ग्रिड पर हमले से बदला यूक्रेन का तरीका, अब छतों पर बन रही ‘अपनी बिजली’
Recommended image3
ATM से पैसे निकालते समय रखें सावधानी, दिल्ली में सामने आया रबर बैंड वाला स्कैम
Recommended image4
माथे पर तिलक, आंखों में भक्ति… बप्पा के दरबार में सलमान खान का ये अंदाज जीत रहा दिल, वीडियो वायरल
Recommended image5
कॉफी पीने वालों के लिए बड़ी खबर! कीमतें 35% तक गिरीं, लेकिन फिर बढ़ सकते हैं दाम
Related Stories
Recommended image1
ATM से पैसे निकालते समय रखें सावधानी, दिल्ली में सामने आया रबर बैंड वाला स्कैम
Recommended image2
पैदा होते ही दिखाए ऐसे तेवर, फोटो देखकर लोग बोले- ‘ये तो आते ही Boss बन गया!’
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved