- Home
- News
- 41 डिग्री तापमान में रिक्शा में बैठ ताजमहल देखने पहुंची अमेरिकी विदेश मंत्री की वाइफ, देखिए 5 तस्वीरें
41 डिग्री तापमान में रिक्शा में बैठ ताजमहल देखने पहुंची अमेरिकी विदेश मंत्री की वाइफ, देखिए 5 तस्वीरें
उत्तर प्रदेश में जमीन से लेकर आसमान तक से आग बरस रही है। लोग 12 से 4 बजे के बीच घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इसी भीषण गर्मी और नौ तपे के पहले दिन अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी जेनेट रूबियो के साथ ताजमहल का दीदार करने पहुंचे।

41 डिग्री तापमान में बिंदास घूमे ताज
उत्तर प्रदेश में पहले से ही भीषण गर्मी पड़ रही है। लखनऊ से लेकर काशी तक तापमान 44 डिग्री पार पहुंच रहा है। इसी बीच नौ तपा के पहले दिन अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो अपनी पत्नी जेनेट रूबियो के साथ सोमवार को ताजमहल देखने पहुंचे। जहां आज का तापमान 41 डिग्री है।

वायरल हो रहीं भीषण गर्मी में खूबसूरती की तस्वीरें
सोशल मीडिया पर अमेरिका विदेश मंत्री मार्को रूबियो और उनकी पत्नी जेनेट रूबियो की आगरा दौरे की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। यूजर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि जमीन और आसमान दोनों से आग बरस रही है और अमेरिका के मिनिस्टर वाइफ को प्यार का प्रतीक ताज दिखाने पहुंचे हैं।
दोनों ने डायना बेंच पर खिंचवाए फोटो
बता दें कि अमेरिका विदेश मंत्री और उनकी पत्नी ने ताजमहल के सामने डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाए। पत्नी ने ताज की नक्काशी और खूबसूरती देखकर कहा-सच में ताज बेहद खूबसूरत है।
अमेरिकी मंत्री ने किया अगली बार का वादा
अमेरिकी विदेश मंत्री की पत्नी ने कहा कि जल्द भी फिर भारत आउंगी और ताज देखने के लिए अपने बच्चों को लेकर भी आऊंगी। उन्होंने कहा- अगली बार सूर्योदय के वक्त ताज के नजारे का आनंद लूंगी।
45 मिनट तक देखा ताजमाहल
बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को काले 60 लोगों के प्रतिनिधिमंडल के साथ सुबह 10 बजे आगरा पहुंचे। इस दौरान वह करीब 45 मिनट तक ताजमहल का दीदार किया। उनको रिसीव करने के लिए आगरा कलेक्टर और कमिश्नर पहुंचे थे।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

