MBA ग्रेजुएट ने ₹25 लाख सालाना कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर Ola टैक्सी ड्राइवर बनने का फैसला किया। 3 साल में उसने ट्रांसपोर्ट बिज़नेस खड़ा किया और 12 गाड़ियों से हर महीने ₹6.5 लाख कमाने लगा। यह कहानी करियर बदलाव, entrepreneurship और success story का उदाहरण है।

MBA Graduate Taxi Driver Success Story: एक Tier-2 कॉलेज से MBA करने के बाद उसके पास ₹25 लाख सालाना का आकर्षक जॉब ऑफर था-वह सपना, जिसे पाने के लिए लाखों छात्र मेहनत करते हैं। लेकिन कागज़ों पर चमकती यह नौकरी उसके लिए अंदर से बोझ बन चुकी थी। लंबे काम के घंटे, लगातार दबाव और निजी संतुष्टि की कमी ने उसे भीतर से तोड़ना शुरू कर दिया। बाहर से सब परफेक्ट दिख रहा था, लेकिन भीतर एक असंतोष गहराता जा रहा था।

एक फैसले ने बदल दी दिशा

एक दिन उसने ऐसा कदम उठाया, जिसे सुनकर हर कोई चौंक गया-उसने नौकरी छोड़ दी। न कोई बैकअप प्लान, न कोई सुरक्षित विकल्प। उसने कॉर्पोरेट दुनिया को अलविदा कहा और एक ऐसा रास्ता चुना, जिसे समाज अक्सर “गिरावट” मानता है। वह टैक्सी ड्राइवर बन गया। शुरुआत में यह फैसला लोगों को समझ नहीं आया।

समाज के ताने का कैसे दिया जवाब?

पश्चिम बंगला के रहने वाले सत्यजीत बोस की ये कहानी न केवल बेहद चौंकाने वाली है, बल्कि एक प्रेरणादाई भी है। रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों ने सवाल उठाए-“इतनी पढ़ाई का क्या फायदा?”, “क्या सोचकर ये कदम उठाया?” लेकिन उसने किसी को जवाब नहीं दिया। उसने न बहस की, न सफाई दी। उसका पूरा ध्यान अब सिर्फ अपने काम पर था। वह सड़कों पर गाड़ी चला रहा था, लेकिन दिमाग में कुछ बड़ा बनने की योजना तैयार हो रही थी।

संघर्ष के तीन साल-धीरे-धीरे बदलती तस्वीर ने कर दिया चमत्कार

लोगों ने उसका मजाक उड़ाते हुए कहा, 'तुमने अपनी शिक्षा बर्बाद कर दी... तुमने एक अच्छी नौकरी छोड़ दी और ड्राइवर बन गए।' लेकिन उन आलोचनाओं के कारण वह टूटा नहीं। ड्राइवर के रूप में काम करते हुए, उन्होंने परिवहन क्षेत्र में मौजूद दांव-पेच और व्यावसायिक अवसरों को समझा। यह कोई रातों-रात मिली सफलता नहीं थी। शुरुआत में वह सिर्फ एक ड्राइवर था, लेकिन उसने हर दिन कुछ नया सीखा-ग्राहकों को समझना, रूट्स को ऑप्टिमाइज़ करना, और कमाई के बेहतर तरीके ढूंढना। धीरे-धीरे उसने अपनी पहली गाड़ी खरीदी, फिर दूसरी, और फिर यह सिलसिला बढ़ता गया।

कार ड्राइवर से बिज़नेस ओनर तक का सफर

तीन साल बाद, उसकी ज़िंदगी पूरी तरह बदल चुकी थी। आज उसके पास 12 गाड़ियों का बेड़ा है और वह एक संगठित ट्रांसपोर्ट बिज़नेस चला रहा है। जो शुरुआत एक साधारण Ola ड्राइवर के रूप में हुई थी, वह अब एक मजबूत उद्यम (entrepreneurship on wheels) में बदल चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह हर महीने करीब ₹6.5 लाख का मुनाफ़ा कमा रहा है-जो उसके पुराने पैकेज से कहीं ज़्यादा है।

सफलता की नई परिभाषा

यह कहानी सिर्फ पैसों की नहीं, बल्कि सोच के बदलाव की है। उसने साबित कर दिया कि सफलता का रास्ता हमेशा सीधा नहीं होता। कभी-कभी सबसे अलग दिखने वाला फैसला ही सबसे सही साबित होता है।