MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • मेरठ में ममता का कत्ल, बेटी किडनैप… मुख्य आरोपी कौन, अब तक क्या पता चला?

मेरठ में ममता का कत्ल, बेटी किडनैप… मुख्य आरोपी कौन, अब तक क्या पता चला?

मेरठ के कापसाड़ गांव में बेटी को अगवा होने से बचाने की कोशिश में मां की हत्या कर दी गई। धारदार हथियार से हमले में घायल सुनीता देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि आरोपी युवती को अगवा कर फरार हो गए। पुलिस ने हत्या और अपहरण का केस दर्ज किया है।

2 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Jan 09 2026, 01:13 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X@TheRFTeam

बेटी को बचाने में मां ने दे दी जान, मेरठ में दिल दहला देने वाली वारदात

मां की ममता जब दरिंदगी से टकराती है, तो कहानी सिर्फ अपराध की नहीं रहती, वह समाज के ज़मीर पर भी सवाल खड़े करती है। मेरठ के एक गांव में बेटी को बचाने के लिए मां ने अपनी जान की बाज़ी लगा दी। हमलावर बेटी को अगवा कर ले गए और मां की ममता खून से लथपथ होकर ज़मीन पर गिर पड़ी।

25
Image Credit : X@TheRFTeam

खेत जाते समय हुआ हमला, बेटी को जबरन ले गए आरोपी

यह दर्दनाक घटना मेरठ के कापसाड़ गांव की है। गुरुवार सुबह करीब 50 वर्षीय सुनीता देवी अपनी 20 वर्षीय बेटी के साथ खेत जा रही थीं। तभी नहर के पुल के पास गांव के ही परस राजपूत और सुनील कुमार अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने युवती को जबरन उठाने की कोशिश की।

Related Articles

Related image1
UP में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर जारी, नोएडा-गाजियाबाद में बारिश!
Related image2
आयुष्मान कार्ड नहीं? फिर भी मिलेगा 5 लाख तक फ्री इलाज, जानिए यूपी की ये खास योजना
35
Image Credit : X@TheRFTeam

बेटी को बचाने के लिए मां बनी ढाल, सिर पर किया गया हमला

जब सुनीता देवी ने आरोपियों का विरोध किया और बेटी को बचाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन्हें गालियां दीं और धारदार हथियार से उनके सिर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुनीता मौके पर ही गिर पड़ीं, जबकि आरोपी युवती को अगवा कर फरार हो गए।

45
Image Credit : X@TheRFTeam

अस्पताल में तोड़ा दम, गांव में मातम

घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सुनीता देवी को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सुनीता अपने पीछे तीन बेटे और दो बेटियों को छोड़ गई हैं। मां की मौत और बेटी के अपहरण से गांव में गहरा शोक और गुस्सा दोनों है।

55
Image Credit : X@TheRFTeam

हत्या और अपहरण का केस दर्ज, आरोपी फरार

मेरठ के एसएसपी विपिन टाडा ने बताया कि मामले में हत्या और अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया है। मुख्य आरोपी परस राजपूत, जो एक स्थानीय डॉक्टर के यहां सहायक के तौर पर काम करता था, अपने साथियों समेत फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी क्राइम न्यूज़ (UP Crime News)
यूपी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
6 माह के शिशु को दी एक्सपायर्ड दवाई, खाते ही मौत..जानें कहां का मामला?
Recommended image2
Kasganj Family Death Case: बंद मकान से मिली एक ही परिवार के 5 लोगों की लाशें, भीतर का मंजर देख उड़े पुलिस के होश
Recommended image3
डिलीवरी के लिए निकला था… कुछ मिनट बाद सड़क पर बिखर गई जिंदगी, दिल्ली में रफ़्तार का कहर
Recommended image4
India AI Impact Summit 2026: एआई आधारित शिक्षा मॉडल में उत्तर प्रदेश बना राष्ट्रीय उदाहरण, डिजिटल स्कूल पहल को मिली पहचान
Recommended image5
Uttar Pradesh में सोलर रूफटॉप और डिजिटल एम-पैक्स से ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
Related Stories
Recommended image1
UP में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर जारी, नोएडा-गाजियाबाद में बारिश!
Recommended image2
आयुष्मान कार्ड नहीं? फिर भी मिलेगा 5 लाख तक फ्री इलाज, जानिए यूपी की ये खास योजना
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved