Meerut Snake Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति को सांप से कटवाकर मारने वाली कातिल पत्नी दामिनी अब जेल की उस बैरक में रहेगी जिसमें पहले से नीले ड्रम वाली मुस्कान बंद है। उसके साथ तीन और खूंखार पत्नियां मर्डर केस में सजा काट रही हैं।
मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ में पत्नी द्वारा पति को सांप से डसवाकर हत्या करने के मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। पुलिस से लेकर परिवार तक कातिल महिला दामिनी की करतूत पर शॉक्ड हैं। कैसे उसने प्रेमी की खातिर अपने सुहाग को मार डाला। हैरानी की बात यह है कि पति का मर्डर करने के बाद उसे कोई भी पछतावा नहीं है। बल्कि वह जेल में उल्टा पुलिस वालों से कह रही है कि उसे एक बार बॉयफ्रेंड तुषार से मिलवा दो।
एक ही जिस बस बॉयफ्रेंड से मिलवा दो
दरअसल, दामिनी मेरठ जेल की बैरक में गुमसुम बैठी रहती है। उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। बीच-बीच में रोती है, लेकिन इसलिए कि वह अपने प्रेमी तुषार से अलग है। उसे बॉयफ्रेंड से दूसरी पसंद नहीं है। वह उसकी याद में आंसू बहा रही है। जिसकी खातिर उसने अपने पति की हत्या कि अब वही उसके साथ नहीं है। इसलिए दामिनी बार-बार जिद करती है कि उसे एक बार बॉयफ्रेंड तुषार से मिलवा दिया जाए। लेकिन जेल प्रशासन ने साफ कह दिया है कि कानून के अनुसार, मुलाकात संभव नहीं है। बता दें कि पहली रात वह करवटें बदलते र ही। जेल स्टाफ खाना लाया, तो उसने सिर्फ एक रोटी खाई। पहले वो मना करती रही, प्रेमी से मिलने की जिद करती रही।
नीले ड्रम वाली मुस्कान के साथ रहेगी दामिनी
बता दें कि मेरठ जेल प्रशासन की तरफ से नया अपडेट यह भी सामने आया है कि दामिनी 10 दिन बाद यानि अगले महीने अगस्त से वह देश के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड की मुख्य आरोपी नीले ड्रम वाली मुस्कान रस्तोगी के साथ जेल की पुरानी बैरक में रहेगी। मुस्कान ने भी दामिनी के तरह अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर हत्या की थी। इसके बाद शव के टुकड़े टुकड़े करके नीले ड्रम में छिला दिए थे।
मेरठ जेल में बंद हैं पति की हत्यारोपी 3 पत्नियां
जिस बैरक में दामिनी रहने वाली है उसमें मुस्कान के साथ रविता नाम की महिला भी बंद है। जिसने 2025 में प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति अमित की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा इसी बैरक में कोमल नाम की महिला भी बंद है। जिसने बीएसएफ जवान नैनसिंह को मौसी के बेटे गुलशन के साथ मिलकर मार डाला था। गुलशन उसका प्रेमी है।
जानिए क्या है पूरा मामला
बता दें कि यह पूरा मामला 16 जुलाई की रात का है। जहां शाम को दामिनी ने प्रेमी तुषार के साथ मिलकर पति अतुल को मारने की साजिश रची। इसके लिए सबसे पहले उसने पति को रात के खाने के वक्त नींद की 10 से 15 गोलियां खिलाईं ताकी गहरी नींद आ जाए। इसके बाद सपेरों से जहरीला सांप कैतर बुलवाया और अतुल के बिस्तर पर छोड़ दिया। सांप ने अतुल को काट लिया। फिर सुबह दामिनी शोर मचाने लगी कि देखो यह क्या हो गया। लेकिन ससुराल वालों को बहू पर शक हुआ और पुलिस को कॉल करके बताया। इसके बाद पूरा मामला सामने आ गया।


