उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला शादीशुदा होने के बाद भी अय्याशी में इतना डूब गई कि उसने पति की हत्या करने के लिए देश के चौथे नंबर के सबसे जहरीले सांप कॉमन कैरत को लेकर बिस्तर पर लेकर आई थी।
मेरठ (उत्तर प्रदेश), बीते दिनों जो दर्दनाक घटनाएं हुईं उसमें हम सुन रहे हैं कि कहीं पत्नी ने पति को पहाड़ी से धक्का देकर मरवा डाला तो कहीं किलर को सुपारी देकर हत्या करवा दी। लेकिन यूपी के मेरठ से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शातिर बीवी ने अपने पति को मौत के घाट उतारने के लिए जहरीले सांप का इस्तेमाल किया। जिसे वो आधी रात को पकड़कर लाई और बिस्तेर पर डाला दिया। इस वारदात को अंजाम देने के लिए उसके प्रेमी और एक सपरे ने भी साथ दिया।
दरअसल, यह चौंकाने वाला मामला आगरा जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र का है। जहां पत्नी दामिनी (30) ने गुरूवार पति अतुल कुमार (32) को पहले दूध में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाईं। इसके बाद रात 2 बजे बिस्तर पर करैत सांप को छोड़ दिया। कुछ ही देर में सांप ने युवक के पैर में काट लिया और मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार सुबह 6 बजे युवती कमरे में पहुंची और चीखने-चिल्लाने का नाटक करने लगी। परिजनों से रोते हुए कहा कि अतुल को सांप ने काट लिया है। कमरे में सांप मौजूद था और अतुल के पैर पर डसने के निशान भी थे। इसे देखकर परिजनों को भी उसकी बात पर यकीन हो गय।
बता दें कि कुछ देर बाद जब परिजनों ने युवती से पूछा की जिस वक्त अतुल को सांप ने काटा तो वह कहां थी। इस पर दामिनी ने बताया कि उसे गर्मी लग रही थी, इसलिए वह बेटे के साथ कमरे से बाहर सोने चली गई थी। बस फिर क्या था उसके इस बयान पर परिजनों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ की तो उसके बयान बदलते हुए दिखे। पुलिस को शक हो गया कि यह हत्या है और पत्नी ने इसको अंजाम दिया है। सख्ती बरती गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और सारी कहानी बयां कर दी।
पूछताछ में सामने आया है कि दामिनी का प्रेमी तुषार पायला नाम के युवक से अफेयर था। वह उसके साथ रहना चाहती थी। साथ ही यह भी पता चला है कि कुछ दिन पहले ही अतुल ने अपना 20 लाख रुपए का बीमा भी कराया था। हत्या के बाद बीमा की रकम लेकर दोनों नई जिंदगी शुरू करना चाहते थे। लेकिन अतुल के रहते यह मुमकिन नहीं था। इसलिए दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। इसके लिए 2 सांप पकड़ने वालों सपेरे को भी शामिल किया। इसके लिए उन्होंने इन सपरों को 5 लाख रुपए देने की बात कही थी। प्लानिंग के तहत वो जंगल से करैत सांप लेकर आए थे। वारदात के वक्त प्रेमी वहां पर मौजूद था और सांप के डसते ही महिला ने उसे भगा दिया और खुद दूसरे कमरे में सोने चली गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं सपेरों की तलाश जारी है।


