MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • इन 8 तस्वीरों में देखिए- ट्रंप के खिलाफ क्यों सड़कों पर उतरे लाखों लोग, कैसे उबल पड़ा पूरा अमेरिका

इन 8 तस्वीरों में देखिए- ट्रंप के खिलाफ क्यों सड़कों पर उतरे लाखों लोग, कैसे उबल पड़ा पूरा अमेरिका

NO Kings Protest USA: ट्रंप की आव्रजन और विदेश नीति के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। ‘नो किंग्स’ अभियान के तहत 3,000 से ज्यादा कार्यक्रम हुए और करीब 80 लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया गया। बड़े शहरों में रैली और मार्च निकाले गए।

4 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Mar 29 2026, 08:46 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
‘नो किंग्स’ के बैनर तले सड़कों पर उतरे लाखों लोग
Image Credit : Getty

‘नो किंग्स’ के बैनर तले सड़कों पर उतरे लाखों लोग

अमेरिका में इन दिनों राजनीति का माहौल काफी गरम है। राष्ट्रपति Donald Trump की आव्रजन और विदेश नीति को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती दिखाई दे रही है। इसी गुस्से का नतीजा है कि देशभर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए, जहां हजारों नहीं बल्कि लाखों लोग सड़कों पर उतर आए। इन प्रदर्शनों को ‘नो किंग्स’ अभियान के नाम से आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने साफ संदेश दिया कि अमेरिका में लोकतंत्र है और यहां किसी एक व्यक्ति की मनमानी नहीं चल सकती।

28
3 हजार से ज्यादा कार्यक्रम, लाखों लोग शामिल
Image Credit : Getty

3 हजार से ज्यादा कार्यक्रम, लाखों लोग शामिल

आयोजकों के मुताबिक यह विरोध प्रदर्शन अचानक नहीं बल्कि एक राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा था। इस अभियान के तहत पूरे अमेरिका में 3,000 से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित किए गए। सबसे बड़ी रैली मिनेसोटा के सेंट पॉल स्थित Minnesota State Capitol में हुई, जहां अनुमान के मुताबिक करीब 2 लाख से ज्यादा लोग जुटे। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पूरे अमेरिका में आयोजित ‘नो किंग्स डे’ प्रदर्शनों में लगभग 80 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। इतने बड़े स्तर पर लोगों का सड़कों पर उतरना यह दिखाता है कि कई अमेरिकी नागरिक मौजूदा प्रशासन की नीतियों से असंतुष्ट हैं।

🚨 Official count confirmed:

More than 8 million people participated in No Kings Day today.

One of the largest single-day demonstrations in American history.

3,000 cities. Every state. Every coast.

Philadelphia. Atlanta. Dallas. St. Paul. DC. San Francisco. San Diego. New… pic.twitter.com/zhuaXVPLsj

— Brian Allen (@allenanalysis) March 29, 2026

Related Articles

Related image1
‘क्या पाकिस्तान में लग गया वीकेंड Lockdown?’ सरकार ने वायरल खबरों पर दी सफाई
Related image2
ईरान-अमेरिका के साथ मध्यस्थता के लिए राजी, लेकिन ट्रंप को माननी होंगी ये 5 शर्तें, किसकी भूमिका अहम?
38
सड़कों पर मार्च, पोस्टर और नारे
Image Credit : Getty

सड़कों पर मार्च, पोस्टर और नारे

विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने शहरों की मुख्य सड़कों पर मार्च निकाला, नारे लगाए और प्रशासन की आलोचना करने वाले पोस्टर और बैनर लहराए। प्रदर्शनकारियों का मुख्य विरोध दो मुद्दों पर केंद्रित था-

  • आव्रजन को लेकर सख्त सरकारी कार्रवाई
  • ईरान से जुड़े विवाद में प्रशासन की भूमिका

कई शहरों में प्रदर्शनकारियों ने सड़क किनारे लंबी कतार बनाकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया, जबकि कुछ जगहों पर लोग सार्वजनिक चौक और सरकारी इमारतों के सामने इकट्ठा होकर नारे लगाते दिखाई दिए।

48
कई बड़े शहरों में प्रदर्शन
Image Credit : Getty

कई बड़े शहरों में प्रदर्शन

अमेरिका के कई प्रमुख शहरों में भी बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। इनमें New York City, Washington, D.C., Los Angeles, Chicago और San Francisco जैसे शहर शामिल हैं। इन शहरों में प्रदर्शनकारियों ने मार्च निकाले और सरकारी इमारतों के बाहर रैलियां कीं। कई जगहों पर लोगों ने तख्तियां लेकर सरकार की नीतियों के खिलाफ नारे लगाए।

BREAKING:

🇺🇸 Historic protests against Trump across the United States
pic.twitter.com/4eokQknowW

— Megatron (@Megatron_ron) March 28, 2026

58
सेंट पॉल की रैली में कई बड़ी हस्तियां शामिल
Image Credit : Getty

सेंट पॉल की रैली में कई बड़ी हस्तियां शामिल

सेंट पॉल में हुई मुख्य रैली में कई जाने-माने राजनेता और सांस्कृतिक जगत की हस्तियां भी शामिल हुईं। मिनेसोटा के गवर्नर Tim Walz ने लोगों को संबोधित किया और मशहूर सिंगर Bruce Springsteen का मंच पर स्वागत किया। इस मौके पर स्प्रिंगस्टीन ने एक गीत भी प्रस्तुत किया। इसके अलावा इस रैली में Bernie Sanders, Joan Baez, Maggie Rogers और Jane Fonda जैसी कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हुईं।

68
प्रतीकात्मक विरोध भी देखने को मिला
Image Credit : Getty

प्रतीकात्मक विरोध भी देखने को मिला

कई शहरों में विरोध प्रदर्शन सिर्फ भाषण या नारे तक सीमित नहीं रहा, बल्कि प्रतीकात्मक गतिविधियां भी देखने को मिलीं। उदाहरण के तौर पर Houston में प्रदर्शनकारी अमेरिकी संविधान की एक विशाल प्रतिकृति लेकर मार्च करते नजर आए। आयोजकों के मुताबिक यह लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का प्रतीक था। वहीं Los Angeles में सिटी हॉल के बाहर सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए और वहां से शहर की सड़कों पर मार्च निकाला।

78
नेताओं ने क्या कहा
Image Credit : Getty

नेताओं ने क्या कहा

कनेक्टिकट से प्रतिनिधि John B. Larson ने कहा, “आज हम यहां यह कहने के लिए इकट्ठा हुए हैं कि अमेरिका में कोई राजा नहीं होता। अगर आम लोग एकजुट रहें और अपनी आवाज उठाते रहें, तो हमें कोई हरा नहीं सकता।” सीनेटर Kirsten Gillibrand ने भी प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिका में किसी राजा के सामने सिर नहीं झुकाया जाता।

उन्होंने कहा कि सरकार को लोगों की असली समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए, जैसे महंगाई कम करना, स्वास्थ्य सेवाओं को सस्ता बनाना और हर परिवार को आगे बढ़ने का मौका देना। वहीं सीनेटर Bernie Sanders ने कहा, “2026 में हमारा संदेश साफ है, अब कोई राजा नहीं। हम इस देश को तानाशाही की ओर नहीं जाने देंगे। अमेरिका में जनता ही शासन करेगी।”

88
क्यों अहम माना जा रहा है यह विरोध
Image Credit : Getty

क्यों अहम माना जा रहा है यह विरोध

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक इतने बड़े स्तर पर हुआ यह विरोध प्रदर्शन अमेरिका की मौजूदा राजनीतिक स्थिति का संकेत है। इससे यह भी साफ होता है कि देश के एक बड़े वर्ग में सरकारी नीतियों को लेकर असंतोष बढ़ रहा है। आने वाले महीनों में यह विरोध किस दिशा में जाता है, और इसका अमेरिकी राजनीति पर क्या असर पड़ता है, इस पर पूरी दुनिया की नजर रहेगी।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
विश्व समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
West Bengal Election: कांग्रेस की पहली लिस्ट ने बढ़ाया सियासी पारा, ममता के खिलाफ कड़ा मुकाबला तय?
Recommended image2
देश भर के ट्रांसजेंडर-लेस्बियन और गे गुस्से में, सब एक ही बात बोले- ‘मेरी बॉडी, मेरी मर्जी’
Recommended image3
‘रात भर करती थी परेशान, भेजती थी अश्लील कंटेंट’, पति ने बताई पत्नी की ऐसी बातें कि पुलिस भी चौंकी
Recommended image4
कानपुर के इस इलाके में अगर आपने ‘Horn’ बजाया, तो तुरंत कटेगा 1000 रुपये का चालान!
Recommended image5
Now Playing
केरल में PM Modi का अलग ही अंदाज, धोती पहनकर बजाया ड्रम, देखें क्या-क्या मिला गिफ्ट
Related Stories
Recommended image1
‘क्या पाकिस्तान में लग गया वीकेंड Lockdown?’ सरकार ने वायरल खबरों पर दी सफाई
Recommended image2
ईरान-अमेरिका के साथ मध्यस्थता के लिए राजी, लेकिन ट्रंप को माननी होंगी ये 5 शर्तें, किसकी भूमिका अहम?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved