Weather Alert News : मौसम विभाग ने देश के आधे से ज्यादा राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। 25-28 जून तक महाराष्ट्र, बिहार, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश-तूफान की संभावना है।
Heavy Rainfall Warning : अभी देश के अधिकतर राज्यों में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन मौसम विभाग ने जो अलर्ट जारी किया है, वह सावधान करने वाला है। क्योंकि इस सप्ताह यानि 25 से 28 जून तक भारी बारिश होने की संभावना है। IMD की जारी चेतावनी के मुताबिक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में मानसून के लिए जरूरी सिस्टम सक्रिय हो गया है। इन राज्यों बारिश के साथ साथ तेज हवाएं, तूफान और बिजली कड़कने की आशंका है। यानि मौसम का डबल अटैक होगा।

23 जून को इन राज्यों में बड़ा खतरा
- अपने ताजा वेदर बुलेटिन में IMD ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं। 23 जून के आसपास यह महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कुछ भागों में भी बारिश हो सकती है।
- मौसम विभाग ने यह भी कहा कि 25 जून तक पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।
एमपी-यूपी में हीटबेव का कहर
- IMD ने चेतावनी दी है कि अगले चार से पांच दिनों तक विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति बनी रह सकती है।
- अगले तीन दिनों तक छत्तीसगढ़, अगले दो दिनों तक तेलंगाना और मध्य महाराष्ट्र व मराठवाड़ा में भी लू चलने की आशंका है।
- IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 23 से 27 जून के बीच यहां बारिश की गतिविधियां तेज होकर बड़े इलाके में फैल सकती हैं।
22-25 जून गोवा में तूफान मचाएगा कहर
- मौसम विभाग ने यह भी भविष्यवाणी की है कि 22-25 जून के दौरान कोंकण, गोवा और मराठवाड़ा में बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार (जो 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है) से तेज हवाएं चल सकती हैं।
- इसके अलावा, 22-27 जून के दौरान कोंकण और गोवा में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना है।


