UP Weather Alert: 8 अप्रैल को यूपी के इन जिलों में अचानक बदलेगा मौसम, देखें पूरी लिस्ट
UP Weather Update: 8 अप्रैल को मौसम बड़ा करवट लेने वाला है। कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यूपी में अचानक बदलेगा मौसम, कई जिलों में ओले और तेज बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बीच मौसम अब बड़ा करवट लेने वाला है। लोगों को जहां गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं कई इलाकों में खराब मौसम परेशानी भी बढ़ा सकता है।
लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने 8 अप्रैल 2026 की सुबह से अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान कई स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे मौसम अचानक खराब हो सकता है।
इन जिलों में ओलावृष्टि की ज्यादा संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पश्चिमी और मध्य हिस्सों के कई जिलों में ओलावृष्टि की संभावना ज्यादा है। प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
जिन जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है, उनमें बांदा, फतेहपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत आसपास के इलाके शामिल हैं।
इन जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के कई जिलों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ आंधी की संभावना जताई है।
इन जिलों में बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर शामिल हैं।
तापमान में आएगी 3 से 5 डिग्री तक गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार 8 अप्रैल को मौसम में होने वाले इस बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ेगा। प्रदेश के कई हिस्सों में दिन का तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। इससे लोगों को फिलहाल पड़ रही भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि तेज आंधी और बारिश के दौरान बिजली गिरने की घटनाओं का खतरा भी रहता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
किसानों और आम लोगों के लिए सलाह
मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें। तेज आंधी या बिजली कड़कने के समय पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे फसलों और कटाई से जुड़ा काम मौसम साफ होने के बाद ही करें।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

