मुंबई के एक पुलिस अफसर का शेयर किया हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें वह सड़क पर रहने वाली एक मां का पुराना कपड़े का झूला फेंककर उसे एक नया झूला खरीदकर देते हैं।

सोशल मीडिया पर हमें रोज़ाना कई शानदार वीडियो देखने को मिलते हैं। मुंबई का ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो में मुंबई का एक पुलिस अफसर है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह सड़क पर रहने वाली एक मां और उसके बच्चे को एक नया झूला तोहफे में दे रहा है। सुशील शिखरे नाम के इस अफसर ने इंस्टाग्राम पर यह दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है। अब तक इस वीडियो को 1 करोड़ से ज़्यादा लोग देख चुके हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो में दिखता है कि मां ने बच्चे को सुलाने के लिए कपड़े का एक झूला बनाया हुआ है। लेकिन, पुलिस अफसर उसे फेंक देता है और तुरंत एक अच्छा नया झूला खरीदकर लाता है। पुलिसवाले के इस काम से मां काफी भावुक हो जाती है। सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो ने सैकड़ों लोगों का दिल छू लिया। मराठी में लिखे कैप्शन में अफसर ने बताया कि जब वह ड्यूटी खत्म करके घर जा रहे थे, तो उन्होंने सड़क किनारे मां और बच्चे को देखा। फुटपाथ पर बने उस अस्थायी झूले में बच्चे को लेटे देख उन्हें बहुत दुख हुआ। बच्चा रो रहा था और मां बेबसी से देख रही थी। इसीलिए उन्होंने एक नया झूला खरीदकर देने का फैसला किया।

View post on Instagram

वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि पुलिसवाला पेड़ से बंधे कपड़े के झूले को हटा देता है और मां दुख से देखती रहती है। लेकिन, बाद में जब वह नया झूला लाकर बच्चे को उसमें सुलाता है, तो मां की आंखों में शुक्रगुजारी साफ दिखती है। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि वह पुलिसवाले से बढ़कर एक अच्छे पिता भी होंगे। लोगों ने यह भी कमेंट किया है कि इस दुनिया में ऐसे और भी लोगों की ज़रूरत है।