UP MLC Election Result: वाराणसी में कैसे जीते सपा के लाल बिहारी यादव? शिक्षकों ने क्यों जताया भरोसा?

Share this Video

वाराणसी में शिक्षक-ग्रेजुएट एमएलसी चुनाव में जीत के बाद समाजवादी पार्टी के नेता लाल बिहारी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की शिक्षा संबंधी नीतियों और शिक्षकों के समर्थन को दिया। लाल बिहारी यादव ने चुनाव के दौरान बिजली कटौती, अधिकारियों के दबाव और शिक्षकों को कथित तौर पर धमकाए जाने के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन, वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर शिक्षकों ने भरोसा जताया। यूजीसी बिल के प्रभाव पर भी उन्होंने अपनी बात रखी। सुनिए उनका पूरा बयान।

Related Video