Cyclone Arnab का तांडवः आंध्र प्रदेश में आंधी-बारिश से हाहाकार, कई जगह पेड़ उखड़े-सड़कें जलमग्न

Share this Video

Cyclone Arnab LIVE: आंध्र प्रदेश में चक्रवात अर्नब (Cyclone Arnab) के असर से कई इलाकों में तेज हवाओं और भारी बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। काकीनाडा के कोरिंगी इलाके में कई पेड़ उखड़ गए, जबकि कोनसीमा जिले में भी तूफानी हवाओं के कारण जगह-जगह पेड़ गिरने की खबरें सामने आई हैं। विशाखापत्तनम के जिला परिषद जंक्शन पर भी तेज हवाओं के बीच पेड़ गिर गए। वहीं, मछलीपट्टनम में सड़कें जलमग्न होने और पेड़ उखड़ने से यातायात प्रभावित हुआ। देखिए चक्रवात के असर से जुड़ी इन इलाकों की तस्वीरें और जानिए कैसे बिगड़े हालात।

Related Video