MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • Neeraj Yadav: कौन थे 3 बार Gold जीतने वाले Champion? 42 की उम्र में मौत, आखिर क्या हुआ?

Neeraj Yadav: कौन थे 3 बार Gold जीतने वाले Champion? 42 की उम्र में मौत, आखिर क्या हुआ?

कौन थे नीरज यादव, जिन्होंने Asian Para Games में 3 Gold जीतकर भारत का नाम रोशन किया? पोलियो को मात देकर Champion बने इस पैरा-एथलीट की 42 साल की उम्र में अचानक मौत ने सबको चौंका दिया। आखिर क्या हुआ था?

2 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Oct 28 2026, 12:52 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Neeraj Yadav ने तीन बार जीता Asian Para Games Gold
Image Credit : X

Neeraj Yadav ने तीन बार जीता Asian Para Games Gold

Neeraj Yadav Death: भारतीय पैरा-एथलेटिक्स से एक बहुत ही दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। देश के स्टार पैरा-एथलीट और एशियाई पैरा खेलों में 3 बार भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले नीरज यादव की दिल्ली में मौत हो गई है। 42 साल के नीरज यादव 27 अक्टूबर की रात अपने फ्लैट में अचेत पाए गए थे। शुरुआती खबरों में जहर खाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह साफ हो सकेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Neeraj Yadav Biography: पोलियो को हराकर मैदान में बनाई पहचान
Image Credit : X

Neeraj Yadav Biography: पोलियो को हराकर मैदान में बनाई पहचान

गाजियाबाद (यूपी) में 10 फरवरी 1984 को जन्मे नीरज यादव महज 7 साल की उम्र में पोलियो का शिकार हो गए थे। लेकिन शरीर की कमजोरी को उन्होंने कभी अपने सपनों के आड़े नहीं आने दिया।

  • शुरुआती सफर: 2005 से 2012 तक उन्होंने व्हीलचेयर टेनिस में अपनी किस्मत आजमाई।
  • पैरा-एथलेटिक्स में एंट्री: 2015 से नीरज F55 कैटेगरी में भाला फेंक (Javelin), चक्र फेंक (Discus) और गोला फेंक (Shot Put) में उतरने लगे और देखते ही देखते इंटरनेशनल लेवल पर छा गए।

Related Articles

Related image1
Bengaluru Metro Viral Video: ‘फोन अनलॉक करो!’ युवती ने यात्री को घेरा, फिर क्या हुआ?
Related image2
Who Is Baloch Prince: मुहम्मद खान अहमदजई कौन हैं, जिनका 3 अंगरक्षकों समेत पाकिस्तान में हुआ अपहरण?
35
Neeraj Yadav Achievements: एशियन पैरा गेम्स में 3 स्वर्ण पदक का रिकॉर्ड
Image Credit : X

Neeraj Yadav Achievements: एशियन पैरा गेम्स में 3 स्वर्ण पदक का रिकॉर्ड

नीरज का खेल करियर कई बड़ी कामयाबियों से भरा रहा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तिरंगा लहराया:

  • 2018 जकार्ता एशियन पैरा गेम्स: F55 जैवलिन थ्रो में 29.84 मीटर दूर भाला फेंककर नया एशियन रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड जीता।
  • 2022 हांगझोऊ एशियन पैरा गेम्स (2023): जैवलिन और डिस्कस थ्रो दोनों स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
  • अन्य पदक: 2022 माराकेच पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में गोल्ड और 2016 फ़ज़ा ग्रां प्री में सिल्वर मेडल हासिल किया।
45
Neeraj Yadav Suspension: डोपिंग का आरोप और करियर की चुनौतियां
Image Credit : X

Neeraj Yadav Suspension: डोपिंग का आरोप और करियर की चुनौतियां

सफलता के साथ-साथ नीरज के सामने कठिन वक्त भी आया।

  • नवंबर 2023 में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने उन पर एनाबॉलिक स्टेरॉयड का आरोप लगाकर अस्थायी बैन लगा दिया था।
  • 2024 में नीरज ने अपने सैंपल के DNA टेस्ट की मांग की थी, जिसे एंटी-डोपिंग ट्रिब्यूनल ने स्वीकार भी किया था।
  • नीरज की यह अचानक और दुखद विदाई भारतीय पैरा-एथलेटिक्स के लिए एक बड़ी क्षति है।
55
मौत की वजह अभी जांच के घेरे में
Image Credit : X

मौत की वजह अभी जांच के घेरे में

नीरज यादव की मौत को लेकर शुरुआती रिपोर्टों में जहर खाने की आशंका सामने आई है। हालांकि, इसे अंतिम कारण नहीं माना जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। तीन बार Asian Para Games Gold जीतने वाले नीरज यादव की उपलब्धियां भारतीय पैरा-एथलेटिक्स में लंबे समय तक याद की जाएंगी।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
क्राइम न्यूज
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Gold Road Dubai: दुनिया में पहली बार बन रही है सोने की सड़क, आप भी कर सकेंगे सैर
Recommended image2
Now Playing
Jio IPO News: 'हम सब मिलकर नया Jio बनाएंगे', आकाश अंबानी ने बताया अगले 10 साल का मेगा प्लान
Recommended image3
Now Playing
Jio IPO Listing: ईशा अंबानी ने खोला पापा मुकेश का राज! बोलीं- उन्होंने वो देखा जो किसी ने नहीं देखा
Recommended image4
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर सरगी की थाली कैसे बनाएं? कौन-कौन सी चीजें रखना सबसे जरूरी
Recommended image5
Now Playing
Jio IPO News: भारत के सबसे बड़े IPO पर निवेशकों ने क्या कहा? अंबानी परिवार की तीसरी पीढ़ी पर नजर
Related Stories
Recommended image1
Bengaluru Metro Viral Video: ‘फोन अनलॉक करो!’ युवती ने यात्री को घेरा, फिर क्या हुआ?
Recommended image2
Who Is Baloch Prince: मुहम्मद खान अहमदजई कौन हैं, जिनका 3 अंगरक्षकों समेत पाकिस्तान में हुआ अपहरण?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved