NEET Suicide: देहरादून में NEET की तैयारी कर रही 23 साल की एक छात्रा ने क्यों की सुसाइड,  क्या है इसकी वजह? आखिर  रिया अपने दिल में छिपाए बैठी थी? सिर्फ 5 लाइनों का नोट... लेकिन पीछे छिपा है बड़ा रहस्य?

देहरादून से एक दुखद खबर सामने आई है. यहां 23 साल की एक लड़की ने कथित तौर पर अपनी जान दे दी। लड़की का नाम रिया था और वह NEET परीक्षा की तैयारी कर रही थी। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह देहरादून के चंद्रबनी इलाके में रिया ने अपने घर पर यह कदम उठाया। रिया पढ़ाई में बहुत होशियार थी, उसने 12वीं में 96.7% नंबर हासिल किए थे और बाद में अपने कॉलेज की टॉपर भी बनी। बताया जा रहा है कि वह NEET की दोबारा होने वाली परीक्षा को लेकर काफी तनाव में थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुसाइड नोट में लिखा- 'मम्मी-पापा, I love you'

  • अधिकारियों के मुताबिक, मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है. इसमें उसने लिखा था, "मम्मी-पापा, आई लव यू." नोट में अपनी पढ़ाई में कामयाबी न मिलने को लेकर निराशा और हताशा भी जाहिर की गई थी।
  • लड़की ने इस छोटे से सुसाइड नोट में प्यार और माफी की बात है, लेकिन उसके परिवार वालों का कहना है कि उसमें डिप्रेशन या व्यवहार में बदलाव के कोई संकेत पहले नहीं दिखे थे।

मां नाश्ते के लिए बोलाती रहीं और बेटी ने लगा ली पांसी

सर्कल ऑफिसर (CO) सदर अंकित कंडारी ने ANI को बताया, "मंगलवार सुबह एक दुखद घटना हुई। पटेल नगर थाने में खबर मिली कि चंद्रमणि इलाके में रिया नाम की 23 साल की लड़की ने सुसाइड कर लिया है। जांच में पता चला कि सुबह करीब 10:30 बजे जब उसकी मां उसे नाश्ते के लिए बुला रही थी, तो उसने दरवाजा नहीं खोला, फिर उसके पिता को बुलाया गया. जब दरवाजा खोला गया तो पता चला कि उसने फांसी लगा ली है।

रात को माता-पिता के साथ गई थी जागरण में

CO ने कहा, "जहां तक माता-पिता की बात है, उन्होंने बताया कि लड़की रात में उनके साथ एक 'जागरण' में भी गई थी। वह देर रात तक पढ़ती थी, इसलिए सुबह देर से उठती थी. यह उसकी सामान्य दिनचर्या थी। उसके रूटीन या व्यवहार में कोई ऐसी परेशान करने वाली बात सामने नहीं आई. वह अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ रहती थी। उसने सुसाइड नोट में बस चार-पांच लाइनें लिखी हैं, जिसमें 'आई लव यू' और 'आई एम सॉरी' जैसी बातें हैं. इसके अलावा, माता-पिता और पड़ोसियों से बात करने पर भी अब तक कोई ऐसा कारण सामने नहीं आया है कि उसने सुसाइड क्यों किया।

Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।