Nita Ambani modak controversy: मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं नीता अंबानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो आधा खाया हुआ मोदक अपने स्टाफ को देती नजर आ रही हैं, जिस पर लोग भड़क गए हैं।
Lalbaugcha Raja Ambani family visit: मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा गणेशोत्सव का आज समापन होने वाला है। 14 सितंबर को विराजे गणपति बप्पा का विसर्जन आज यानी 25 सितंबर को होगा। विसर्जन से पहले कई सेलेब्स बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। इनमें देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी भी शामिल हैं।
नीता अंबानी ने खाया आधा मोदक
बीती रात मुकेश और नीता अंबानी बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पोती आद्या भी थी। दर्शन के बाद नीता अंबानी ने प्रसाद में मिला मोदक खाया। लेकिन इसी मोदक का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है। दरअसल, नीता अंबानी ने पूरा मोदक नहीं खाया। उन्होंने आधा मोदक खाकर पहले अपनी पोती आद्या को देना चाहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद नीता ने अपने स्टाफ को बुलाया और वो जूठा मोदक उनके हाथ में थमा दिया। हलांकि एशियानेट न्यूज हिंदी नीता अंबानी द्वारा स्टाफ को झूठा प्रसाद देने वाले वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
यूजर्स का फूटा गुस्सा
नीता अंबानी का आधा खाया हुआ मोदक स्टाफ को देना अब चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर्स गुस्से में पूछ रहे हैं कि आधा खाया हुआ मोदक किसी और को देने की क्या जरूरत थी? लोग कह रहे हैं कि आप कितने भी अमीर क्यों न हों, ऐसा नहीं करना चाहिए। वो चाहतीं तो प्रसाद हाथ में रख सकती थीं, स्टाफ को जूठा प्रसाद थमाने की क्या तुक थी। वहीं कुछ यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा कि उन्होंने भारी डोनेशन दिया है, इसलिए बप्पा उन्हें माफ कर देंगे।
खूबसूरत साड़ी में नजर आईं नीता
अगर नीता अंबानी के लुक की बात करें, तो वो हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने पिंक और मैरून कलर की प्रिंटेड सिल्क साड़ी पहनी थी। साड़ी की ट्रेडिशनल डिजाइन और खूबसूरत बॉर्डर उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे। अपने शाही अंदाज को बरकरार रखते हुए नीता ने साड़ी से मैचिंग ज्वेलरी भी पहनी थी।
