ओम प्रकाश राजभर ने ओवैसी और चंद्रशेखर के संभावित गठबंधन को SP और BSP के लिए जहर बताया। उन्होंने CM योगी के बयान का समर्थन किया। साथ ही डिंपल यादव, किसान मुद्दे व कानूनी नोटिस पर भी अपनी राय रखी।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर के एक बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। आजमगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान यूपी सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के संभावित गठबंधन पर बड़ा दावा किया। उन्होंने इसे एक बेमिसाल गठबंधन बताते हुए कहा कि यह समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी, दोनों के लिए जहर साबित होगा। इसके अलावा राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अखिलेश यादव पर दिए बयान का समर्थन किया और डिंपल यादव को लेकर विवादित टिप्पणी की। सोनिया गांधी की टेबलो बायोपिक, किसानों पर बीजेपी सांसद की टिप्पणी और एनसीपी के संभावित विलय पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं, धार्मिक संदेश वाली जैकेट पहनने पर कानूनी नोटिस मिलने के मामले में भी राजभर ने अपनी बात रखी। देखिए, उनके सभी बड़े बयान।

YouTube video player