अमेरिका के ओमाहा में सड़क धंसने से बने एक विशाल सिंकहोल में 2 गाड़ियां समा गईं। यह घटना पानी की मेन लाइन टूटने से हुई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी ड्राइवर को कोई चोट नहीं आई।

अमेरिका के ओमाहा शहर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां मंगलवार दोपहर एक व्यस्त चौराहे पर अचानक सड़क धंस गई और एक विशाल सिंकहोल (Sinkhole) बन गया। देखते ही देखते दो गाड़ियां इस गड्ढे में समा गईं। ट्रैफिक कैमरे के फुटेज में दिखता है कि एक SUV और एक पिकअप ट्रक रेड लाइट पर खड़े थे। तभी उनके नीचे की जमीन धंस गई और दोनों गाड़ियां कई फीट गहरे गड्ढे में जा गिरीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस के मुताबिक, गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी ड्राइवर को चोट नहीं आई। पिकअप ट्रक का ड्राइवर खुद ही गड्ढे से बाहर निकलने में कामयाब रहा। इसके बाद उसने फौरन पास खड़े लोगों के साथ मिलकर SUV के ड्राइवर को बचाने में मदद की, जो सड़क के लेवल से नीचे फंसा हुआ था।

Scroll to load tweet…

ओमाहा पुलिस की प्रवक्ता ऑफिसर सारा मार्टियर ने एक बयान में कहा, "हम उन लोगों के शुक्रगुजार हैं जो फौरन मदद के लिए आगे आए और तेजी से मदद मुहैया कराई।"

ओमाहा पब्लिक वर्क्स के अनुसार, यह सिंकहोल सड़क के नीचे पानी की मेन लाइन टूटने की वजह से बना। शहर के वॉटर सिस्टम को मैनेज करने वाले मेट्रोपॉलिटन यूटिलिटीज डिस्ट्रिक्ट ने अभी तक इस घटना पर कोई जवाब नहीं दिया है।