Ganesh Chaturthi Pakistan: पाकिस्तान के एक इन्फ्लुएंसर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक मुस्लिम कलाकार आने वाले गणेश चतुर्थी त्योहार के लिए गणपति की मूर्ति को रंगते हुए दिख रहे हैं. ये वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है.

Pakistani artist makes idol: पूरे भारत में गणेश चतुर्थी की धूम है. 10 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार को लोग बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाते हैं. गणपति बप्पा जब घर आते हैं या पंडालों में उनकी बड़ी-बड़ी मूर्तियां सजती हैं, तो माहौल ही कुछ और होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बप्पा के लिए ये प्यार सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है?

पाकिस्तानी कलाकार ने बनाई गणपति बप्पा की मूर्ति

पाकिस्तान के एक इन्फ्लुएंसर ने एक वायरल वीडियो पोस्ट किया है, जो दिलों को छू रहा है. इसमें एक पाकिस्तानी मुस्लिम कलाकार कराची में एक मराठी परिवार के लिए गणपति की मूर्ति को रंगते हुए दिख रहे हैं. ये परिवार वहां गणेश मठ मंदिर चलाता है और आने वाले त्योहार की तैयारी कर रहा है. वीडियो शेयर करते हुए इन्फ्लुएंसर अमर प्रकाश ने लिखा, “𝐓𝐡𝐢𝐬 𝐢𝐬 𝐊𝐚𝐫𝐚𝐜𝐡𝐢. 𝐀 𝐌𝐮𝐬𝐥𝐢𝐦 𝐚𝐫𝐭𝐢𝐬𝐭 𝐩𝐚𝐢𝐧𝐭𝐢𝐧𝐠 𝐆𝐚𝐧𝐩𝐚𝐭𝐢 𝐁𝐚𝐩𝐩𝐚 𝐢𝐧𝐬𝐢𝐝𝐞 𝐆𝐚𝐧𝐞𝐬𝐡 𝐌𝐚𝐭𝐡 𝐌𝐚𝐧𝐝𝐢𝐫, 𝐚 𝐭𝐞𝐦𝐩𝐥𝐞 𝐫𝐮𝐧 𝐛𝐲 𝐚 𝐌𝐚𝐡𝐚𝐫𝐚𝐬𝐡𝐭𝐫𝐢𝐚𝐧 𝐟𝐚𝐦𝐢𝐥𝐲 𝐢𝐧 𝐊𝐚𝐫𝐚𝐜𝐡𝐢..” (यह कराची है. एक मुस्लिम कलाकार गणेश मठ मंदिर के अंदर गणपति बप्पा की पेंटिंग कर रहे हैं, यह मंदिर कराची में एक महाराष्ट्रीयन परिवार चलाता है..)

View post on Instagram

लोगों ने ऐसे दिए रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा, “मैं मुस्लिम हूं लेकिन सभी धर्मों का सम्मान करता हूं.” एक और ने लिखा, “मूर्ति खूप सुंदर आहे...” (यह मराठी में है, जिसका मतलब है 'मूर्ति बहुत सुंदर है'). एक अन्य यूजर ने लिखा, “इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है.” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “यह बहुत खूबसूरत है.”

कौन हैं ये मराठी इन्फ्लुएंसर?

अमर प्रकाश अपनी पत्नी सुष्मिता प्रकाश निपेंद्र और मां लीला प्रकाश के साथ कराची में रहते हैं. उनके फेसबुक बायो के मुताबिक, उन्होंने कराची, पाकिस्तान के सेंट पैट्रिक हाई स्कूल से पढ़ाई की है. उन्होंने सर सैयद यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएशन किया है.