PM Modi in Tiruvalla: केरल की धरती से पीएम मोदी ने विपक्ष पर जोरदार हमला किया। तिरुवल्ला रैली में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और लेफ्ट को 'झूठ की फैक्ट्री' बताया और कहा कि वोट बैंक के लिए विपक्ष 'केरल स्टोरी' और 'धुरंधर' जैसी फिल्मों पर झूठ फैला रहा है और खाड़ी देशों में रह रहे 1 करोड़ भारतीयों की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा है। 

PM Modi Rally in Tiruvalla: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरल के तिरुवल्ला में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और वामपंथी दलों (LDF-UDF) पर करारा प्रहार किया। पीएम ने विपक्ष को 'झूठ की फैक्ट्री' करार देते हुए कहा कि जो लोग 'द केरल स्टोरी' और 'धुरंधर' जैसी फिल्मों को झूठ बताते हैं, वे खुद झूठ बोलने में माहिर हो चुके हैं। पीएम मोदी ने न सिर्फ स्थानीय राजनीति बल्कि खाड़ी देशों (Gulf Countries) में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भी कांग्रेस को घेरा। आइए जानते हैं पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केरल स्टोरी से लेकर धुरंधर तक... सब पर बोला झूठ- PM

प्रधानमंत्री ने कहा कि LDF और UDF झूठ बोलने के 'प्रो' (एक्सपर्ट) बन गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने 'द केरल स्टोरी', 'कश्मीर फाइल्स' और 'धुरंधर' जैसी फिल्मों को झूठ बताकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की। पीएम के मुताबिक, विपक्ष अब FCRA संशोधनों और यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर भी पैनिक फैला रहा है। पीएम मोदी ने कहा, 'गोवा में दशकों से UCC लागू है, लेकिन ये लोग इसे लेकर झूठ फैला रहे हैं। CAA के वक्त भी इन्होंने यही किया था।'

खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीयों की जान जोखिम में डाल रही कांग्रेस- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अपने चुनावी फायदे के लिए खाड़ी देशों (Gulf Countries) और ईरान में रह रहे करीब 1 करोड़ भारतीय प्रवासियों की सुरक्षा को खतरे में डाल रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर ऐसे बयान दे रही है जिससे खाड़ी देशों के साथ भारत के रिश्ते खराब हों। उन्होंने तमिलनाडु, केरल और गोवा के उन मछुआरों का जिक्र किया जो ईरान में फंसे हैं और सरकार उन्हें बचाने में जुटी है।

WWF जैसी है LDF और UDF की लड़ाई- पीएम मोदी

केरल की राजनीति पर चुटकी लेते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यहां कांग्रेस और लेफ्ट के बीच की लड़ाई सिर्फ एक दिखावा है, जैसे WWF की कुश्ती होती है। उन्होंने कहा, ये दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। ये एक-दूसरे को बीजेपी की 'B-टीम' बताते हैं, जबकि सच यह है कि केरल में बीजेपी ही असली 'A-टीम' है।

Scroll to load tweet…

सबरीमाला मंदिर और लूट का आरोप

पीएम मोदी ने सबरीमाला मंदिर से गायब हुए सोने के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि LDF और UDF ने मिलकर इस पवित्र तीर्थस्थल की छवि खराब की और अब यह उनकी 'लूट का टारगेट' बन गया है। उन्होंने वादा किया कि केरल में NDA की सरकार आते ही इस लूट का हिसाब लिया जाएगा।

आपके बेटे-बेटी वहां अकेले नहीं हैं- प्रधानमंत्री

युद्ध के हालातों के बीच खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों के परिवारों को भरोसा दिलाते हुए पीएम ने कहा, 'मैं वहां के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हूं। भले ही आपके रिश्तेदार आपसे दूर हैं, लेकिन वे अकेले नहीं हैं। भारत सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।'

Scroll to load tweet…