MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • PM मोदी ने खोला TMC का 'करप्शन फाइल', मालदा में बोले- 'बंगाल में पलटनो जरूरी है'

PM मोदी ने खोला TMC का 'करप्शन फाइल', मालदा में बोले- 'बंगाल में पलटनो जरूरी है'

PM Modi Malda Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मालदा में एक जनसभा के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने TMC सरकार को 'बेहद असंवेदनशील और निर्दयी' बताते हुए कहा कि अब बंगाल में बदलाव का समय आ गया है।

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
| Updated : Jan 17 2026, 04:50 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : ANI

गरीबों का पैसा लूटा जा रहा है- पीएम

मोदी ने साफ शब्दों में कहा कि उनका सपना है कि बंगाल का हर गरीब परिवार पक्का घर पाए, हर जरूरतमंद को मुफ्त राशन और केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का पूरा लाभ मिले। लेकिन राज्य स्तर पर भ्रष्टाचार के कारण यह पैसा और मदद जनता तक नहीं पहुंच पा रही है। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के लिए भेजा गया पैसा TMC नेताओं द्वारा लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार न सिर्फ उनकी, बल्कि बंगाल की जनता की भी दुश्मन बन चुकी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : ANI

'पलटनो जरूरी है' का चुनावी नारा

प्रधानमंत्री ने बंगाल के भविष्य को 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़ा। उन्होंने ओडिशा, त्रिपुरा, असम, बिहार जैसे राज्यों में BJP की चुनावी सफलताओं का जिक्र करते हुए कहा कि अब वही सुशासन बंगाल में भी आना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मां गंगा के आशीर्वाद से अब विकास की धारा बंगाल में भी बहेगी और BJP इसे संभव बनाएगी।' सभा के दौरान मोदी ने जनता के साथ नारेबाजी करते हुए कहा, 'पलटनो जरूरी है', जिसके जवाब में भीड़ ने कहा, 'चाई BJP सरकार'।

35
Image Credit : ANI

आयुष्मान भारत और गरीबों का इलाज

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल इकलौता राज्य है जहां आयुष्मान भारत योजना को लागू नहीं होने दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि TMC सरकार गरीबों को केंद्र की स्वास्थ्य योजनाओं से वंचित कर रही है और अब ऐसी 'क्रूर सरकार' को विदा करने का समय आ गया है।

#WATCH | Malda, West Bengal | Prime Minister Narendra Modi says, "The TMC government here is very irresponsible, very cruel. The money that the central government sends for the poor is being looted by TMC members. The TMC people have become the enemies of my poor brothers and… pic.twitter.com/SxWq5fnL9A

— ANI (@ANI) January 17, 2026

45
Image Credit : ANI

मालदा की समस्याएं रोजगार, बाढ़ और किसान

मोदी ने स्थानीय मुद्दों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मालदा और मुर्शिदाबाद में फैक्ट्रियों की कमी के कारण युवाओं को पलायन करना पड़ता है। उन्होंने आम किसानों की दुर्दशा, गंगा और फुलहार नदी के कटाव से तबाह हुए घरों और बाढ़ राहत में घोटाले का जिक्र करते हुए CAG रिपोर्ट का हवाला दिया। पीएम ने वादा किया कि BJP की सरकार बनते ही बाढ़ की स्थायी समस्या का समाधान किया जाएगा और मालदा के मशहूर आम कारोबार को कोल्ड स्टोरेज और नई सुविधाओं के जरिए नई ऊंचाई दी जाएगी। प्रधानमंत्री ने बंगाल में घुसपैठ को बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि विकसित देश भी अवैध घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कदम उठा रहे हैं और बंगाल में भी यह बेहद जरूरी हो गया है।

55
Image Credit : ANI

महाराष्ट्र से केरल तक BJP की बढ़त

प्रधानमंत्री ने हाल ही में हुए शहरी निकाय चुनावों का जिक्र करते हुए बताया कि महाराष्ट्र में BJP ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, खासतौर पर मुंबई महानगरपालिका (BMC) में। इसके साथ ही उन्होंने केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में BJP के पहले मेयर बनने को भी बड़ी राजनीतिक उपलब्धि बताया। उनका कहना था कि यह सब BJP के विकास मॉडल पर बढ़ते भरोसे का संकेत है, खासकर युवाओं और Gen Z के बीच जो भरोसा है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
पश्चिम बंगाल समाचार
ममता बनर्जी
नरेंद्र मोदी
पश्चिम बंगाल चुनाव
 
2nd TEST • SA vs AUS
Rain Delay
SASA
(12.2 ov)20/2
AUSAUS
-
Day 2 - Session 2
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग क्यों हुई? मुंबई पुलिस के 5 सवाल करेंगे चौंकाने वाले खुलासे
Recommended image2
ट्रेन से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर! 27 अक्टूबर से बदलने जा रहा है बड़ा नियम
Recommended image3
अखिलेश यादव ने तय कर दी तारीख, 26 नवंबर को आएगा सपा का 2027 वाला ‘PDA प्लान’
Recommended image4
श्रद्धा दुबे ने पुलिस को खुलेआम चकमा दिया! वीडियो सामने आया तो DCP-ACP तक पर गिरी गाज
Recommended image5
Now Playing
Ravana Village: देश जलाता है रावण का पुतला, यहां दशहरे पर होती है रावण बाबा की पूजा!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved