PM Modi Viral Moment : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे के दौरान एक खास पल चर्चा में आ गया, जब उन्होंने विधायक नीलकंठ तिवारी की पीठ पर स्नेहपूर्वक ‘मुक्का’ मारकर आशीर्वाद दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। नीलकंठ तिवारी वाराणसी से विधायक हैं और उन्हें प्रधानमंत्री का करीबी माना जाता है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को काशी के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान पीएम के त्रिशूल और डमरू वाली तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। इस दौरे के दौरान पीएम से मिलने के लिए यूपी सरकार के कई विधायक और मंत्री पहुंचे थे। लेकिन लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ जिसकी जमकर चर्चा हो रही है। क्योंकि प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान जब विधायक नीलकंठ तिवारी प्रणाम के लिए झुक तो पीएम ने आशीर्वाद स्वरूप पीठ पर एक मुक्का मार दिया। आत्मीयता से भरे इस पल की खूब चर्चा हो रही है। लोग इंटरनेट पर सर्च कर रहें है कि नीलकंठ तिवारी आखिर है, जिसके साथ मोदी का यह अलग अंदाज देखने को मिला।

कौन हैं यूपी के विधायक नीलकंठ तिवारी

दरअसल, नीलकंठ तिवारी पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से विधायक हैं। जो मूल रूप से देवरिया जिले के रहने वाले हैं और पेशे से अधिवक्ता हैं। लेकिन अब बीजेपी पार्टी के राजनेता हैं। हालांकि नीलकंठ तिवारी का राजनीतिक बैकग्राउंड ज्यादा पुराना नहीं है। वह साल 2017 में पहली बार विधायक बने थे। यह बात अलग है कि उन्होंने अपना राजनीतिक करियर कॉलेज में महामंत्री के पद से शुरू हुआ किया था। तिवारी यूपी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं

वाराणसी विधायक नीलकंठ के परिवार में कौन कौन

बता दें कि विधायक नीलकंठ तिवारी के पिता का नाम ओंकारनाथ तिवारी है जो यूपी पुलिस विभाग में पदस्थ थे। वहीं उनकी मां का नाम लीला देवी है जो एक गृहणी हैं। वहीं नीलकंठ की पत्नी का नाम पूनम तिवारी है। साथ ही दो बच्चे हैं, जिसमें एक बेटा है जिसका नाम सांभव है, तो वहीं एक बेटी है, जिसका नाम सांभवी है। नीलकंठ तिवारी ने हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज से बीएससी और एलएलबी किया है। वहीं उन्होंने पीएचडी की उपाधिक हासिल की हुई है।

मोदी से विधायक तिवारी का क्या है खास रिश्ता

बताया जाता है कि जब पीएम मोदी ने साल 2014 में पहली बार वाराणसी से लोकसभा का चुनाव लड़ा था तो मोदी की जीत में नीलकंठ तिवारी अहम कड़ी थी। उन्होंने ही पूरी लोकसभा सीट में घूम-घूमकर और एक एक वोटर के बारे में मोदी को बताया था। साथ ही दिन रात मोदी के लिए प्रचार प्रसार किया था। एक महीने तक वह टेंट में रहे थे। यहां तक की प्रधानमंत्री संसदीय क्षेत्र के सारे काम भी वही देखते हैं। उन्हें पीएम मोदी का काफी करीबी बताया जाता है।

पीएम मोदी के कहने पर ही नीलकंठ बने विधायक

नीलकंठ को नजदीक से जानने वालों का कहना है कि तिवारी मोदी के इतने खास बन गए कि प्रधानमंत्री के कहने पर ही उन्हें 2017 में बीजेपी ने पहली बार वाराणसी दक्षिण से विधायक का टिकट दिया था। नीलकंठ तिवारी के लिए वाराणसी के दिग्गज नेता और 7 बार के विधायक का चुनाव जीत रहे श्याम देव चौधरी का टिकट कट गया था। नीलकंठ के चुनाव के दौरान पीएम मोदी तीन दिन तक काशी में ठहरे रहे, जिसकी खूब चर्चा भी हुई थी। इतना ही नहीं पहली बार विधायक बनने के बाद उन्हें योगी सरकार में मंत्री तक बनाया गया था।