PM Modi Gurudwara Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी फिलीपींस यात्रा के दौरान मनीला स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेककर अरदास की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस पवित्र स्थान के दर्शन का अवसर मिलने पर खुशी और आभार व्यक्त किया।
PM Modi Philippines Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मनीला स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान पहुंचे और वहां मत्था टेककर अरदास की।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि गुरुद्वारा खालसा दीवान में पहुंचकर वह खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं।
आपको बता दें कि गुरुद्वारा खालसा दीवान फिलीपींस का सबसे पुराना गुरुद्वारा है। इसकी स्थापना 1901 में हुई थी, जबकि 1924 में इसे खालसा दीवान के नाम से पंजीकृत किया गया था।
और पढ़ें- Manila में छाए PM मोदी! Barong Tagalog से लेकर ई रिक्शा तक, हर अंदाज की हो रही चर्चा
यह गुरुद्वारा मनीला में भारतीय-सिख समुदाय और फिलीपींस के समाज के बीच एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और आध्यात्मिक सेतु का काम करता है।
इस कार्यक्रम में सीनेटर फ्रांसिस जोसेफ एस्कुडेरो और मनीला के मेयर फ्रांसिस्को इस्को मोरेनो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
देखिए PM मोदी की गुरुद्वारा खालसा दीवान यात्रा









