PM Modi Milestone : 4399 दिन पूरे होते ही बदला इतिहास... मोदी ने पीछे छोड़ा नेहरू का बड़ा रिकॉर्ड, पीएम मोदी ने इस खास दिन पर क्यों खाई झालमुड़ी? भारत मंडपम में क्यों गूंजा जश्न?
नई दिल्ली: पीएम मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री ऑफिस में 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के लगातार सबसे लंबे कार्यकाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इस मौके पर आज दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गठबंधन के नेताओं के साथ झालमुड़ी का लुत्फ उठाया। बैठक में मौजूद सभी सहयोगी दलों ने पीएम मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। साथ ही पीएम ने एक ग्रुप फोटोग्राफ भी खिंचवाया।

सीएम सुवेंदु ने पीएम मोदी को परोसी झालमुड़ी
दिलचस्प बात यह है कि इस बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने खुद अपने हाथ से पीएम मोदी को झालमुड़ी परोसी। इस यादगार पल पर दोनों नेता मुस्कुराते हुए नजर आए। इसके बाद पीएम ने साथ मौजूद बाकी नेताओं को झालमुड़ी बांटी। पीएम मोदी ने इस खास पल को सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। जिसमें प्रधानमंत्री नेताओं के साथ झालमुड़ी का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।
नेहरू से लेकर इंदिरा तक का पीएम रिकॉर्ड
हालांकि, भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1947 में पद संभाला था और 1951-52 में देश का पहला आम चुनाव जीता था। वे 1964 में अपने निधन तक इस पद पर बने रहे। वहीं, भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लगभग 16 साल तक सेवा की, लेकिन उनका कार्यकाल दो अलग-अलग हिस्सों में बंटा हुआ था।
पीएम मोदी ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि
- पीएम मोदी की यह उपलब्धि देश के शीर्ष पद पर लगातार बारह साल से अधिक के नेतृत्व को दर्शाती है। इस मौके को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने बुधवार को एक बयान में पीएम मोदी को बधाई दी। PMO ने इसे लगातार कार्यकाल में भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री की एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
- PMO के अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि उनके कार्यकाल की पहचान स्थिरता, पारदर्शिता और देश की प्रगति के प्रति अटूट प्रतिबद्धता रही है।


