Firozpur Marriage Case : पंजाब के फिरोजपुर में शादी के 7 फेरे के वक्त मंडप में दूल्हन ने जैसे ही दूल्हे का चेहरा देखता तो उसके होश उड़ गए। आखिर में बोली दुल्हन 'ये वो लड़का नहीं है', मैं इससे विवाह नहीं करूंगी। आइए जानते हैं क्या पूरा मामला...

पंजाब के फिरोजपुर से शादी को लेकर एक ऐसी चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसका सच और सीन देखकर दुल्हन के और परिवार के होश उड़ गए। आखिर में इसका अंजाम यह हुआ कि दूल्हे को बिना विवाह किए अकेले ही बारात लेकर घर लौटना पड़ा। दरअसल, यह मामला था कि लड़की को किसी और की तस्वीर दिखाई गई थी और बारात लेकर कोई दूसरा लड़का दूल्हा बनकर आया था। जैसे ही दुल्हन मंडप में उसका चेहरा देखा तो शादी करने से इंकार कर दिया। मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया।

राजस्थान से पंजाब गई हुई थी बारात

दरअसल, यह हैरान वाली घटना फिरोजपुर के गुरुहरसहाय के टीटू खेड़ा गांव में हुई। जहां राजस्थान के छतरगढ़ गांव से बारात आई थी। बारातियों का पूरा स्वागत-सत्कार हो गया अब बारी थी 7 फेरे लेने की। लेकिन जैसे ही दूल्हा मंडप में पहुंचा और दुल्हन ने उसका चेहरा देखा तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। क्योंकि उसने फोटो में जिस लड़के को देखा था वह यह नहीं था। कोई और ही दूल्हा बनकर आया था। दुल्हन के खुलासे के बाद शादी का माहौल अचानक बदल गया। फिर क्या था दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। जिसके बाद विवाह की सारी रस्में रोक दी गईं। तुल्हन तुरंत कह दिया कि वह इस लड़के से शादी नहीं करेगी। उसके साथ धोखा हुआ है।

जानिए कैसे बदल गया दूल्हा

वहीं इस पूरे मामले पर दूल्हे और उसके परिवार ने कहा कि यह रिश्ता दोनों परिवारवालों की सहमति से तय हुआ था। विवाह से पहले लड़का और लड़की मोबाइल पर घंटों बातें भी करते थे। दोनों ने अपने नए जीवन की योजना बना ली थी। दूल्हे के नाना महेंद्र सिंह ने बताया कि यह रिश्ता बिचौलिए के जरिए तह हुआ था, लेकिन दोनों परिवार की रजामंदी थी। अगर बात तस्वीर की है तो इन्हीं बिचौलों ने तस्वीरें लड़की की मां को दी थीं। फोटो को लेकर कभी हमारी उनसे कोई बात नहीं हुई थी। अब सवाल यह है कि क्या सच में बिचोलिए ने दूसरी फोटो दिखाई थी। पुलिस ने दोनों परिवार को समझा कर मामला शांत करा दिया है। लेकिन यह शादी नहीं हो सकी है।