पुतिन ने यूक्रेन में विदेशी सेना की तैनाती पर रोक की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि विदेशी सैनिक आने पर युद्ध दोबारा शुरू होगा। अमेरिकी दूतों ने बातचीत को सकारात्मक बताया। यूरोप से शांति पर रुख साफ करने को कहा गया है।

रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिशों के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के सामने अपना रुख एक बार फिर साफ कर दिया है। क्रेमलिन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर से मुलाकात के दौरान पुतिन ने कहा कि रूस यूक्रेन में किसी भी विदेशी सेना की तैनाती को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शांति समझौते के बाद विदेशी सैनिक यूक्रेन पहुंचे, तो रूस उन्हें अपना वैध सैन्य निशाना मानेगा और युद्ध दोबारा शुरू हो सकता है। पुतिन ने यूरोप को भी साफ संदेश देते हुए कहा कि उसे तय करना होगा कि वह यूक्रेन में शांति चाहता है या युद्ध। वहीं अमेरिकी दूतों ने अबू धाबी में हुई बातचीत को सकारात्मक बताया और बड़े कैदी एक्सचेंज को महत्वपूर्ण प्रगति करार दिया। अब सवाल है कि क्या यूरोप की भागीदारी से शांति का रास्ता खुलेगा?

YouTube video player