Chhath Puja 2026: पटना में छठ पूजा 2026 की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हो गई है। दीघा और पाटीपुल घाट पर गंगा स्नान और पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। इस खास ग्राउंड रिपोर्ट में जानिए छठ व्रतियों की आस्था, छठी मैया से जुड़ी मनोकामनाएं और परिवार के साथ महापर्व मनाने की खुशी। आगरा से पटना पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी साझा किए अपने अनुभव।

Nahay Khay 2026: बिहार की राजधानी पटना में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है। चार दिवसीय छठ महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय के अवसर पर दीघा घाट और पाटीपुल घाट पर श्रद्धालुओं की चहल-पहल देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान करने और पूजा के लिए गंगाजल लेने पहुंचे। कोई 10-12 वर्षों से छठ पूजा कर रहा है, तो कोई आगरा जैसे दूसरे शहरों से अपने परिवार के साथ बिहार पहुंचा है। श्रद्धालुओं के चेहरे पर छठी मैया के प्रति अटूट आस्था, विश्वास और परिवार के साथ त्योहार मनाने की खुशी साफ नजर आई।

YouTube video player