राजस्थान के राजसमंद से एक ऐसी खबर आई है जिस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। जहां एक भाई ने अपने सगे भाई की हत्या कर दी। इसके बाद उसे एक्सीडेंट बताया और पुलिस थाने जाकर हादसे की कहानी सुना डाली।  

राजसमंद. राजस्थान के राजसमंद जिले से जो खबर सामने आई है वह इंसनियत के साथ साथ खून के रिश्तों की मर्यादा को भी तार-तार करती है। यहां एक भाई को पैसों का ऐसा लालच लगा कि उसने अपने ही सगे भाई को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने गुनाह कबूलते हुए जो कहानी बयां कि वह बेहद शर्मनाक है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना इलाके की

दरअसल, यह दर्दनाक घटना राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना इलाके की है। जहां 7 मार्च को देवीसिंह रावत की मौत हो गई थी। जिसे एक एक्सीडेंट बताया गया था। लेकिन गांव के लोगों को मामला संदिग्ध लग रहा था। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इसकी बारीकी से जांच की तो अब इस केस में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतक की हत्या गई थी और हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि सगा भाई दुधसिंह था। साथ में तीन अन्य आरोपी भी हैं।

पहले 1 करोड़ की पॉलिसी फिर कत्ल

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी भाई दुधसिंह ने बीमा की रकम पाने के लालच में अपने ही सगे भाई की हत्या की साजिश रचकर उसको मार डाला। आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एकदम फिल्मी कहानी रची थी। बताया जाता है कि आरोपी ने पहले अपने भाई की एक करोड़ की पॉलिसी करवाई फिर करीब एक महीने बाद होली का बहाना बनाकर उसे घर बुलाया और उसको पहले तो जमकर शराब पिलाई। फिर उसे सुनसान इलाके में लेकर गए, जहां उस पर पत्थरों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद चलती बाइक से उसे गिरा दिया। बाद में पूरे मामले को एक एक्सीडेंट बता दिया। इतना ही नहीं आरोपी खुद थाने पहुंचा और हादसा बताते हुए झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाई।