Lucknow Murder Case :  लखनऊ में एक बहू ने अपने किराएदार प्रेमी संग मिलकर सास की हत्या कर दी। सास उनके अवैध संबंधों का विरोध करती थीं। पोते के घर लौटने पर मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

लखनऊ: अवैध रिश्तों का अंत अक्सर खौफनाक होता है। कई बार ऐसे रिश्ते हत्या पर जाकर ही खत्म होते हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ से भी एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बहू ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपनी ही सास को मौत के घाट उतार दिया।

  • तीन बच्चों के साथ एक खुशहाल परिवार था। पति त्रिदेश अपने परिवार को अच्छी जिंदगी देने के लिए दिन-रात मेहनत करता था, जिस वजह से वह अक्सर घर नहीं आ पाता था। परिवार दो मंजिला मकान में रहता था, जिसका ऊपरी हिस्सा किराए पर दिया हुआ था। पति की गैरमौजूदगी में पत्नी रंजना ने किराए पर रहने वाले युवक से ही दिल लगा लिया। दोनों के बीच हर दिन मिलना-जुलना आम हो गया। जब इस बात की भनक सास को लगी, तो उन्होंने अपने बेटे का घर बचाने के लिए बहू को समझाने की कोशिश की। लेकिन सास का टोकना बहू को इतना नागवार गुजरा कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उनकी ही कहानी खत्म कर दी।

किराएदार युवक से बनाया अवैध संबंध

त्रिदेश और रंजना के तीन बच्चे हैं। उनके साथ त्रिदेश की 69 साल की मां निर्मला देवी भी रहती थीं। परिवार लखनऊ के एक दो मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रहता था, जबकि ऊपरी मंजिल किराए पर दी गई थी। त्रिदेश काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहते थे। इसी बात का फायदा उठाकर रंजना ने किराएदार राजन के साथ अवैध संबंध बना लिए। राजन उम्र में रंजना से काफी छोटा था, लेकिन दोनों का रिश्ता गहराता चला गया।

हर दिन होती थी मुलाकात

  • त्रिदेश काम की वजह से कई बार हफ्तों तक घर नहीं आ पाते थे। इसी दौरान, बच्चे जैसे ही स्कूल जाते, रंजना सीधे ऊपर किराएदार राजन के कमरे में चली जाती थी। यह उनका रोज का सिलसिला बन गया था। यह बात सास निर्मला देवी की नजरों से छिप नहीं सकी। अपने बेटे के बसते-बसाते घर और पोते-पोतियों के भविष्य की चिंता में निर्मला देवी ने बहू को समझाने की कोशिश की। हालांकि, त्रिदेश को भी कुछ शक तो हुआ था। लेकिन जैसे ही निर्मला देवी ने बहू को टोका, वह और उसका प्रेमी सास के ही दुश्मन बन बैठे।
  • दोनों ने मिलकर निर्मला देवी के हाथ-पैर बांधे और गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। जब उनका पोता परीक्षा देकर जल्दी घर लौटा, तो उसने अपनी दादी को कमरे में बंधा हुआ पाया। यह देखकर वह घबरा गया और तुरंत अपने पिता को फोन किया। त्रिदेश ने पुलिस को सूचना दी और फौरन घर की ओर भागे। मौके पर पहुंची पुलिस को त्रिदेश ने बताया कि उसकी पत्नी और किराएदार ने मिलकर मां की हत्या की है, क्योंकि वह उनके अवैध रिश्ते के बीच आ रही थीं।
  • शिकायत के आधार पर पुलिस ने रंजना और राजन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और हत्या की पूरी खौफनाक कहानी बयां की। पता चला कि हत्या से पहले दोनों ने सास को बहुत तड़पाया था। उन्होंने निर्मला देवी के हाथ-पैर बांधकर, मुंह में कपड़ा ठूंसा और फिर उनके सामने ही रोमांस करने लगे। इस तरह तड़पा-तड़पाकर उन्होंने बुजुर्ग महिला की जान ले ली। अब कातिल बहू और उसका प्रेमी जेल की सलाखों के पीछे हैं।