UP Govt Schemes for Women: यूपी की 10वीं पास महिलाओं के लिए शानदार मौका है। योगी सरकार एक खास योजना के तहत हर महीने 4,000 रुपए सैलरी और कई बेनिफिट्स पा सकती हैं।
UP BC Sakhi Yojana: क्या आप भी उत्तर प्रदेश में रहती हैं और गांव में रहकर कोई काम शुरू कर अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती हैं? अगर हां, तो आपके लिए शानदार खुशखबरी है। अब आपको पैसे कमाने के लिए घर और अपना गांव छोड़कर शहर की भागदौड़ करने की कोई जरूरत नहीं है। यूपी सरकार (UP Government) ग्रामीण महिलाओं के लिए एक बहुत ही काम की योजना चला रही है, जिसका नाम 'बीसी सखी योजना' (BC Sakhi Yojana) है। इस योजना के तहत आपको घर बैठे हर महीने पक्की सैलरी मिलती है और साथ ही कमीशन से एक्स्ट्रा कमाई करने का मौका भी मिलता है। आइए जानते हैं कि ये योजना क्या है, इसके क्या फायदे हैं और आप इसका फॉर्म कैसे भर सकती हैं...
बीसी सखी योजना क्या है?
गांव-देहात में बैंक दूर होने की वजह से लोगों को पैसे निकालने या जमा करने में बहुत परेशानी होती है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए सरकार ने महिलाओं को 'बैंकिंग सखी' (Banking Sakhi) बनाने का फैसला किया है। इसमें आपका काम गांव के लोगों को बैंकिंग से जुड़ी सुविधाएं देना होगा। यह योजना उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) के तहत चलाई जाती है।
कमाई कितनी होगी, क्या फायदे मिलेंगे?
हर महीने फिक्स सैलरी: काम शुरू करने के बाद शुरुआती 6 महीनों तक आपको सरकार की तरफ से हर महीने 4,000 रुपए की सैलरी दी जाएगी।
कमीशन से एक्स्ट्रा कमाई: आप गांव वालों का जितना ज्यादा बैंक लेन-देन (ट्रांजैक्शन) करवाएंगी, उस पर आपको अलग से कमीशन मिलेगा। यानी जितनी मेहनत, उतनी ज्यादा कमाई।
डिवाइस के लिए पैसे: काम करने के लिए जरूरी मशीनें जैसे फिंगरप्रिंट स्कैनर आदि खरीदने के लिए 50,000 रुपए तक की मदद भी सरकार दे सकती है। हालांकि, इसके नियम आपको फॉर्म भरते समय जरूर पढ़ने चाहिए।
फॉर्म कौन भर सकता है?
- आपकी उम्र 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए।
- आपका कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है।
- आप उत्तर प्रदेश (UP) की मूल निवासी हों।
- गांव में चलने वाले किसी 'स्वयं सहायता समूह' (SHG) से जुड़ी हों।
- आपको स्मार्टफोन और इंटरनेट थोड़ा-बहुत चलाना आता हो।
फॉर्म भरने के लिए क्या-क्या कागज चाहिए?
- आधार कार्ड
- 10वीं की मार्कशीट
- बैंक पासबुक
- निवास प्रमाण पत्र (एड्रेस प्रूफ)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर (जो चालू हो)
- स्वयं सहायता समूह (SHG) की पर्ची या प्रमाण
ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में यूपी सरकार का 'BC Sakhi' ऐप डाउनलोड करें या UPSRLM की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upsrlm.org/ पर जाएं।
- ऐप खोलकर अपना मोबाइल नंबर डालें। आपके फोन पर एक मैसेज (OTP) आएगा, उसे डालकर नंबर वेरीफाई करें।
- अब फॉर्म खुलेगा। इसमें अपना नाम, पता, पढ़ाई-लिखाई और अपनी ग्राम पंचायत की जानकारी बिल्कुल सही-सही भरें।
- जो भी कागज मांगे गए हैं, उनकी साफ फोटो खींचकर अपलोड कर दें।
- सारी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म 'सबमिट' (Submit) कर दें।
- फॉर्म भरने के बाद जो एप्लीकेशन नंबर (रजिस्ट्रेशन नंबर) मिले, उसे कहीं लिखकर सुरक्षित रख लें।
क्या अभी आवेदन खुले हैं?
बीसी सखी योजना के लिए आवेदन की उपलब्धता जिले और ग्राम पंचायत में खाली पदों पर निर्भर कर सकती है। इसलिए फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक पोर्टल या जिले की ताजा भर्ती सूचना जरूर देखें।









