Tonk Leopard Attack Video : राजस्थान के टोंक में एक तेंदुए ने ऐसा ताडंव मचाया कि लोगों को वह मंजर देखकर रोंगटे खड़े हो गए।  तेंदुआ शराब की दुकान में घुस गया और 3 लोगों पर जोरदार हमला कर  दिया।

जयपुर, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक तेंदुआ शुराब की दुकान में घुस गया और शराब की दुकान के एक ‘सेल्समैन’ समेत दो लोगों पर हमला कर दिया। इस अटैक में तीन लोग घायल हो गए। बता दें कि यह हैरान करने वाली घटना राजस्थान के टोंक जिले की है।

जब शराब की दुकान में घुस गया तेंदुआ

दरअसल, यह घटना सोमवार सुबह के वक्त की बताई जाती है। जहां एक तेंदुआ टोडारायसिंह कस्बे के रिहायशी इलाके में घुस आया था। सबसे पहले उसने शराब की दुकान के बाहर एक व्यक्ति फतेह लाल कोली (40) पर हमला किया। इसके बाद वह दुकान के अंदर घुस गया। फिर दुकान के अंदर मौजूद सेल्समैन संजय गुर्जर (25) पर भी हमला कर दिया। हालांकि अच्छी बात यह है कि सेल्समैन किसी तरह दुकान से बाहर निकल गया और अपनी जान बचा ली।

4 साल के तेंदुए ने मचाया तांडव

बता दें कि पुलिस के बाद सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ लिया। इस टीम में डॉ. अशोक तवर और सहायक वनपाल कृष्ण कुमार मीणा सहित कई और कर्मचारी शामिल थे। टीम ने बताया कि जैसे ही जयपुर चिड़ियाघर को सूचना मिली तो तुरंत हमने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को बेहोश कर पकड़ लिया। विभाग के अनुसार, तेंदुए की उम्र करीब चार से पांच साल है।

Scroll to load tweet…