गुजरात के राजकोट में एक माता पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। हैरान की बात यह है कि उसकी चार महीने पहले ही शादी हुई थी। जिस लड़की को सुहागिन बनाकर लाए थे उसको ही विधवा बना दिया।
गुजरात के राजकोट से आई एक दिल दहला देने वाली घटना हर किसी को शॉक्ड कर दिया है। यहां एक माता-पिता ने अपने शादीशुदा बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। आसपास के लोग और पुलिस तक पैरेंट्स की बात पर यकीन कर लिया। लेकिन आखिरी मूवमेंट पर मृतक की पत्नी यानि बहू ने उनका सारा राज बताकर उनका पर्दाफाश कर दिया।

शादी के 4 महीने बाद ही बेटे को मार डाला
दरअसल, यह चौंकाने वाली सनसनीखेज घटना राजकोट जिले के गोंडल तालुका के गुंडाला गांव की है। जहां 23 वर्षीय युवक बाबूभाई बंभवा की मौत हो गई थी। लेकिन, पोस्टमार्टम के बाद पता चला यह सुसाइड नहीं, एक मर्डर है, जिसे उसके ही माता-पिता ने ही मारा था। बता दें कि मृतक की महज चार महीने पहले शादी हुई थी। यानि यूं कहें कि जिस माता पिता ने बेटे के विवाह का जश्न मनाया था, अब उन्हीं ने उसे मार डाला।
माता-पिता ने बेबस होकर उठाया ये खौफनाक कदम
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक राम बाबूभाई को शराब पीने की लत थी। वह आए दिन नशे में अपने पिता बाबूभाई उर्फ अतुलभाई घुघाभाई बंभवा और उसकी मां मनीषाबेन उर्फ मोतीबेन के साथ झगड़ा करता था रोज रोज की बहस और विवाद से माता-पिता परेशान हो चुके थे। आखिर में बेबस होकर उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया।
बहू के खुलासे पर गिरफ्तार हुए सास-ससुर
घटना वाले दिन माता-पिता का अपने बेटे के नशे की लत को लेकर उससे हिंसक झगड़ा हुआ। विवाद बढ़ने पर मां ने बेटे को एसिड पीने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद माता पिता ने मिलकर उसपर हमला किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बता दें कि यह पूरा खुलासा मृतक की पत्नी बंशीबेन बंभवा की शिकायत के आधार पर, गोंडल पुलिस ने मामला दर्ज कर खुलासा किया है। वहीं आरोपी माता-पिता बाबूभाई और मनीषाबेन को गिरफ्तार कर लिया।


