Ram Mandir Donation Scam : अयोध्या में राम मंदिर चंदा चोरी के मामले पर अब सिसायत गरमा गई है। मंदिर परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और फोर्स तैनात कर दी गई है। इतना ही नहीं कुछ खास लोगों को दर्शन करने से भी रोका जा रहा है।

Ayodhya Ram Mandir Donation Controversy : उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या में कथित तौर पर नज़रबंद किए जाने के बाद सियासत गरमा गई है। अमेठी से कांग्रेस सांसद केएल शर्मा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रशासन को पहले से जानकारी देने के बावजूद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को राम मंदिर में दर्शन करने की इजाज़त नहीं दी गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

‘हम दर्शन करने आए थे, राजनीति नहीं’

  • अजय राय के नेतृत्व वाले इस डेलिगेशन का हिस्सा रहे केएल शर्मा ने समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि नेता सिर्फ़ दर्शन करने आए थे, किसी तरह का विरोध प्रदर्शन या राजनीति करने नहीं।
  • शर्मा ने आरोप लगाया, "हम यहां दर्शन करने आए थे। मुझे कल रात ही पता चला कि उन्होंने पूरे इलाके को किले में बदल दिया है ताकि हम दर्शन न कर पाएं। हमारे दर्शन करने से उन्हें क्या दिक्कत है? हम चाहते हैं कि वे हमें दर्शन कराएं। हम कोई विरोध करने नहीं आए हैं, न ही राजनीति करने। हमने बाकायदा जानकारी देकर इजाज़त मांगी थी। इसके बजाय, उन्होंने रात में ही घेराबंदी कर हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार कर लिया।"
  • उन्होंने प्रशासन पर इस दौरे को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया और सवाल किया कि प्रतिनिधिमंडल को मंदिर जाने से क्यों रोका गया।

अयोध्या में कांग्रेस डेलिगेशन को क्यों रोका?

शर्मा ने कहा, "जिस मंदिर में हमारी आस्था है, ये हमें उसी के दर्शन करने से रोक रहे हैं। अब ये कह रहे हैं कि हम राजनीति करने आए हैं, लेकिन हम तो पहले से बताकर आए थे कि हमारा डेलिगेशन आ रहा है और हम दर्शन करेंगे। उन्हें बस हमें दर्शन कराकर वापस ले आना चाहिए था। हम यहां राजनीति करने नहीं आए हैं, यह सब मनगढ़ंत कहानी है।"

अयोध्या में कोई वकील नहीं लड़ेगा चंदा चोरों का केस

  • हाल ही में हुए राम मंदिर चंदा विवाद का ज़िक्र करते हुए शर्मा ने स्थानीय वकीलों के एक समूह की तारीफ़ भी की, जिन्होंने इस मामले में आरोपियों का केस लड़ने से कथित तौर पर मना कर दिया है।
  • उन्होंने कहा, "मैं यहां के 12 वकीलों की तारीफ़ करता हूं। उन्होंने यह पक्का इरादा किया है कि वे ऐसे गुनहगारों का केस नहीं लड़ेंगे।"

अजय राय का चौंकाने वाला खुलासा

इससे पहले, अजय राय ने आरोप लगाया था कि उन्हें और पार्टी के अन्य नेताओं को सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे पुलिस ने ज़बरदस्ती हिरासत में ले लिया और यूनिवर्सिटी गेस्ट हाउस ले आई। उनका दावा है कि उन्हें परेशान किया जा रहा है ताकि वे मंदिर दर्शन न कर सकें।