Shillong Teer Result Today 31 January 2026: शिलांग तीर रिजल्ट 31 जनवरी 2026, आज के फर्स्ट और सेकंड राउंड के विजेता लॉटरी नंबर यहां देखें। साथ ही जानिए आज के खानापारा तीर और जुवाई तीर के नतीजे।
Shillong Teer Lottery 2026 Saturday: मेघालय की राजधानी शिलांग और आसपास के इलाकों में खेला जाने वाला शिलांग तीर आज सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक परंपरा बन चुका है। तीरंदाजी पर आधारित यह खेल मेघालय के साथ-साथ असम के कुछ हिस्सों में भी काफी लोकप्रिय है। स्थानीय संस्कृति से जुड़ा यह गेम हर दिन हजारों लोगों को अपनी किस्मत आजमाने का मौका देता है। जानिए शिलांग तीर के आज यानी 31 जनवरी के विजेता लॉटरी नंबर साथ में जानिए खानापारा तीर रिजल्ट और जुवाई तीर रिजल्ट के आज के नतीजे। शिलॉन्ग तीर लॉटरी का रिजल्ट आप आधिकारिक वेबसाइट shillongteergrounds.in या shillongteerground.com पर शाम 4 से 5 बजे के बीच चेक कर सकते हैं।
आज के Shillong Teer रिजल्ट 31.01.2026
पहला राउंड: 85
दूसरा राउंड: (विजेता लकी लॉटरी नंबर जारी होते ही यहां अपडेट किया जाएगा)
खानापारा तीर रिजल्ट (Khanapara Teer Result 31.01.2026)
फर्स्ट राउंड: 56
सेकंड राउंड: 54
जुवाई तीर रिजल्ट (Juwai Teer Result 31.01.2026)
फर्स्ट राउंड: 54
सेकंड राउंड: 73
Shillong Tee कैसे खेलते हैं?
Shillong Teer गेम में खिलाड़ी अपनी पसंद के दो अंकों के नंबर, जिसे स्थानीय भाषा में “गुति” कहा जाता है, पर दांव लगाते हैं। अगर खिलाड़ी का चुना गया नंबर आधिकारिक Shillong Teer रिजल्ट से मेल खा जाता है, तो उसे लगाए गए पैसे का करीब 80 गुना इनाम मिलता है। यही वजह है कि यह गेम आम लोगों के बीच बेहद आकर्षक है, क्योंकि इसमें बहुत कम रकम से भी शुरुआत की जा सकती है।
Shillong Teer खेलने का समय
यह पारंपरिक खेल सोमवार से शनिवार तक खेला जाता है, जबकि रविवार को अवकाश रहता है। Shillong Teer रोज़ाना दो राउंड में आयोजित होता है। पहला राउंड (First Round या F/R) और दूसरा राउंड (Second Round या S/R)। आमतौर पर पहले राउंड का रिजल्ट दोपहर करीब 3:30 बजे और दूसरे राउंड का रिजल्ट 4:30 बजे जारी किया जाता है।
लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए भी देख सकते हैं रिजल्ट
Shillong Teer के नतीजे जानने के लिए खिलाड़ी आधिकारिक वेबसाइट shillongteergrounds.in का सहारा ले सकते हैं। इसके अलावा, कई लोग YouTube पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए भी रिजल्ट देखते हैं।
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खेला जाता है Shillong Teer
खेलने के लिहाज से Shillong Teer को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खेला जाता है, हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई सरकारी मोबाइल ऐप लॉन्च नहीं हुआ है। ऑफलाइन खेलने के लिए खिलाड़ी को अपने नजदीकी लाइसेंस प्राप्त Teer काउंटर पर जाकर तय समय से पहले अपनी गुति और रकम दर्ज करानी होती है।
Shillong Teer खेल है एक लक गेम
विशेषज्ञ मानते हैं कि यह खेल पूरी तरह किस्मत पर आधारित है, लेकिन कई खिलाड़ी पिछले नतीजों के विश्लेषण, गणितीय फॉर्मूले और यहां तक कि ड्रीम फॉर्मूला जैसी रणनीतियों का इस्तेमाल भी करते हैं। कुल मिलाकर, Shillong Teer एक ऐसा पारंपरिक खेल है, जो रोमांच, उम्मीद और सांस्कृतिक पहचान, तीनों को एक साथ जोड़ता है। यही वजह है कि वर्षों बाद भी इसकी लोकप्रियता लगातार बनी हुई है।


