उज्जैन में एक राइटविंगर ने दावा किया कि Apple का Siri 'जय श्री राम' पर जवाब नहीं देता। इस आरोप को लेकर उन्होंने मीडिया के सामने डेमो भी दिखाया।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक दक्षिणपंथी कार्यकर्ता ने Apple के वर्चुअल वॉइस असिस्टेंट Siri को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि Siri कुछ धार्मिक अभिवादनों का जवाब देता है, लेकिन "जय श्री राम" कहने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देता। कार्यकर्ता का कहना है कि यह व्यवहार हिंदू आस्था का अपमान है और इससे करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत होती हैं।

Apple Siri पर क्या आरोप लगाए गए?
पत्रकारों से बातचीत के दौरान कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि Apple का वॉइस असिस्टेंट हिंदू मान्यताओं के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाता है। उन्होंने कहा कि Siri "अस्सलाम-अलैकुम" कहने पर जवाब देता है, लेकिन "जय श्री राम" कहने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देता। उनके अनुसार, यह भारत की संस्कृति और हिंदू आस्था का सम्मान नहीं करता।
