Sukhbir Badal Attack Nanded :पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और शिअद के प्रदान सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में हमला हुआ है। जिसकी निंदा पूरे देशभर में हो रही है। हालांकि यह अटैक किसने और क्यों किया इसकी जांच शुरू हो गई है।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता सुखबीर सिंह बादल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र के नांदेड़ के गुरुद्वारे में उन पर हमला किया गया। उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। तो आइए जानते हैं बादल कितनी संपत्ति के मालिक हैं?
122 करोड़ चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं बादल
सुखबीर सिंह बादल की गिनती पंजाब के सबसे अमीर नेताओं में होती है। साल 2022 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान अपने चुनावी हलफनामे में बादल ने 122.77 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति घोषित बताई थी। जिसमें उनके पास 95.82 लाख का एक घोड़ा, तीन लाख रुपए दो हथियार और 52.95 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति बताई थी। वहीं उनकी पत्नी और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर के पास 71.56 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है।
30 करोड़ बंगला और 7 करोड़ के गहने
बता दें कि अकाली बादल के नाम पर दो ट्रैक्टर हैं। जिनका इस्तेमाल खेती में होता है। अगर उनकी अचल संपत्ति की बात करें तो उनके पास मुक्तसर, सिरसा (हरियाणा), गंगानगर (राजस्थान), लुधियाना और जालंधर में कृषि और गैर-कृषि भूमि के अलावा व्यावसायिक संपत्ति भी है। वहीं चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में उनका लग्जरी बंगला भी है, जो कि 2225 वर्ग गज में बना है। जिसकी कीमत आज के समय में 30 करोड़ के आसपास है। इसके अलावा सुखबीर बादल के पास 9 लााख के गहने और उनकी पत्नी के पास 7.24 करोड़ रुपए के सोने के आभूषण हैं।
सुखबीर सिंह बादल की एजुकेशन
बता दें कि सुखबीर सिंह बादल की अगर एजुकेशन की बात करें तो उन्होने 1987 में कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है। उनके पिता पिता प्रकाश सिंह बादल पंजाब के कई बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वहीं उनकी पत्नी हरसिमरत कौर अभी सांसद हैं वह मोदी सरकार में मिनिस्टर रह चुकी हैं।


