थलापति विजय के परिवार की 5 अद्भुत तस्वीरें, किसी ने बजाई सीटी तो किसी ने किया डांस
Thalapathy Vijay, TVK Party : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने शानदार प्रदर्शन किया है। अब विजय की इस सफलता पर उनके माता-पिता ने भी बयान जारी किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या कहा है।

थलपति विजय स्टालिन को सत्ता से किया बेदखल
तमिल फिल्मों के सुपरस्टार थलपति विजय ने ऐसा कमाल किया कि स्टालिन की पार्टी डीएमके को तमिलनाडु की सत्ता से बेदखल कर दिया है। पहली बार चुनाव लड़ने वाली TVK 234 विधानसभा सीटों में से 100 से ज्यादा सीटें जीत जुकी है। इसी बीच चेन्नई में TVK पार्टी के चीफ विजय के घर पर उनका परिवार जश्न मना रहा है। जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
चेन्नई में विजय के घर पर परिवार जश्न
इस तस्वीर में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि थलापति विजय तमिलनाडु के चेन्नई में TVK पार्टी के चीफ विजय के घर पर उनका परिवार जश्न मना रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक खुशी से झूम उठे।
बुजुर्ग तक ने बजाई सीटी
बता दें कि एक्टर थलापति विजय की पार्टी TVK का चुनाव चिह्न सीटी है। जैसे ही परिवार के लोगों को पता चला कि वह जीत गए हैं तो परिवार के सभी सदस्यों ने सीटी बजाते हुए जीत का जश्न मनाया। वहीं विजय के फैंस भी चैन्नई की सड़कों पर डांस करते नजर आए। इस दौरान कई फैन की आंखों से खुशी के आंसु भी छलक पड़े।
विजय के परिवार की खुशी आसमान पर
विजय का परिवार इस जीत से काफी खुश है। टीवी पर जैसे ही देखा कि टीवीके तमिलनाडु में सरकार बनाएगी तो परिवार के लोगों का खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। हालांकि इस सेलिब्रेशन में फैमिली के साथ विजय नजर नहीं आए।
डांस का वीडियो जमकर हो रहा वायरल
विजय के परिवार के लोगों ने ना सिर्फ पार्टी के सिंबल सीटी को बजाया, बल्कि वह डांस करते भी नजर आए। इस डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
रजनीकांत-कमल हसन भी पड़े फीके
बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में थलाइवा विजय ने वो कर दिखाया, सुपर स्टार रजनीकांत और कमल हासन जैसे दिग्गज स्टार भी नहीं कर सके। यानि पहली बार में इतनी बड़ा सफलता ऐतिहासिक है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

