- Home
- News
- Telangana News: पति का मर्डर करने के लिए पत्नी ने मटन ग्रेवी में मिलाया 15 वियाग्रा लेकिन...
Telangana News: पति का मर्डर करने के लिए पत्नी ने मटन ग्रेवी में मिलाया 15 वियाग्रा लेकिन...
तेलंगाना में एक पत्नी ने अपने पति को मारने की खौफनाक साजिश रची। पति की रोज-रोज की हरकतों से तंग आकर उसने पहले मटन ग्रेवी में 15 वियाग्रा गोलियां मिला दीं। जब ये प्लान फेल हुआ तो उसने एक और तरीका अपनाया। आइए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला।
16

Image Credit : Instagram
पति के जुल्मों ने पत्नी को बनाया कातिल
आजकल अवैध संबंधों और घरेलू कलह के चलते बसे-बसाए परिवार उजड़ रहे हैं। लोग अपने पार्टनर को धोखा देकर किसी और के साथ रहने के लिए हत्या तक कर देते हैं। लेकिन अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, पुलिस उसे ढूंढ ही निकालती है।
26
Image Credit : Asianet News
पति की हरकतों से तंग आकर की हत्या
तेलंगाना के करीमनगर में हत्या का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मौका नाम की एक पत्नी ने अपने पति सुरेश की रोज-रोज की हरकतों से तंग आकर उसे मारने की कोशिश की। उसने मटन ग्रेवी में 15 वियाग्रा गोलियां मिला दीं, लेकिन जब यह प्लान फेल हो गया तो उसने दूसरा तरीका अपनाया।
36
Image Credit : Social Medis
शराब का आदी हो गया था सुरेश
मौका और सुरेश की शादीशुदा जिंदगी अच्छी चल रही थी। लेकिन, बुरी संगत के कारण सुरेश को शराब की लत लग गई। शराब पीने के बाद वह अपनी पत्नी मौका को बहुत परेशान करता था और शराब के लिए उसके पैसे भी छीन लेता था।
46
Image Credit : google
पति को मारने का 'मास्टर प्लान'
पति की हरकतों से तंग आकर मौका ने उसे रास्ते से हटाने का एक मास्टर प्लान बनाया। इसमें उसके एक दोस्त ने साथ दिया। दोस्त ने मटन में 15 वियाग्रा गोलियां मिलाकर खिलाने का आइडिया दिया। लेकिन सुरेश को मटन की गंध बदलने से शक हो गया और यह प्लान फेल हो गया।
56
Image Credit : Getty
पुलिस को सुनाई एक फिल्मी कहानी
इसके बाद, 17 सितंबर, 2025 को मौका ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सुरेश की शराब में बीपी और नींद की गोलियां मिला दीं, जिससे वह बेहोश हो गया। फिर मौका के दोस्त और उसके साथियों ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसने पुलिस को कहानी सुनाई कि संबंध बनाने के दौरान वह बेहोश हो गया था।
66
Image Credit : Asianet News
ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा
पहले पुलिस ने इसे एक सामान्य मौत माना। लेकिन सुरेश के परिवार वालों ने मौका पर इंश्योरेंस क्लेम के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का दबाव डाला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सुरेश की गर्दन पर चोट के निशान मिले। इसके बाद जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो मौका ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos

