Vijay Thalapathys Oath: विजय की शपथ, 2 मांओं के 2 इमोशन-एक कहानी में खुशी और गम
एक्टर जोसेफ विजय के शपथ ग्रहण समारोह में मदर्स डे पर एक ही वक्त में दो अलग-अलग कहानियां देखने को मिलीं। एक तरफ एक मां का बेटा सीएम बन रहा था, तो दूसरी तरफ एक मां के बच्चे उसके सम्मान में समारोह से दूर रहे। जानिए क्या है यह पूरा मामला।
15

Image Credit : stockPhoto
विजय के शपथ ग्रहण के पीछे की कहानी
काफी मशक्कत के बाद एक्टर जोसेफ विजय ने तमिलनाडु में बहुमत से सरकार बनाई। उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मदर्स डे पर हुए इस समारोह में दो मांओं से जुड़ी दो अलग-अलग घटनाओं ने सबका ध्यान खींचा।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
Image Credit : google
विजय के समारोह में उनकी मां हुईं भावुक
जोसेफ विजय के शपथ ग्रहण में उनके माता-पिता और परिवार के लोग शामिल हुए। जैसे ही विजय ने शपथ ली, उनकी मां शोभा चंद्रशेखर भावुक हो गईं। उन्होंने बेटे को गले लगाकर प्यार जताया। मदर्स डे पर यह उनके लिए गर्व का पल था।
35
Image Credit : instagram
उसी समारोह की एक और घटना
इसी समारोह से विजय की पत्नी संगीता स्वर्णलिंगम और दोनों बच्चे, जेसन संजय और दिव्या साशा, गायब थे। संगीता ने विजय को तलाक का नोटिस भेजा है और उनसे दूर रह रही हैं। मां के सम्मान के लिए दोनों बच्चे भी कार्यक्रम में नहीं आए।
45
Image Credit : ANI
एक ही घटना में खुशी और गम, लेकिन मां का सम्मान बरकरार रहा
एक तरफ शोभा चंद्रशेखर के लिए यह खुशी और गर्व का दिन था। वहीं, दूसरी तरफ संगीता स्वर्णलिंगम का सम्मान और स्वाभिमान बचाने के लिए उनके बच्चे शपथ ग्रहण से दूर रहे। मदर्स डे पर दोनों मांओं के इमोशन अलग थे, पर सम्मान पूरा मिला।
55
Image Credit : ANI
इस प्रतिक्रिया ने मचाई हलचल
इन दोनों घटनाओं पर सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब रिएक्ट किया। एक यूजर ने लिखा, 'एक बेटे ने चुनाव जीतकर सीएम की कुर्सी पाई, तो दूसरे बेटे ने मां का साथ देकर जिंदगी जीत ली।'
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos