19 सितंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: ट्रंप का मीडिया बैन, ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण, वॉरेन बफेट का इस्तीफा, PM मोदी का रोज़गार मेला, अरब सागर में भारत-पाक जहाजों की टक्कर और नागोया एशियाई खेल का आगाज।
Top 10 Morning News: आज शनिवार, 19 सितंबर, 2026 की शुरुआत दुनिया भर की सनसनीखेज खबरों के साथ हो चुकी है। व्हाइट हाउस में मीडिया पर लगा कड़ा बैन हो या जापान में एशियाई खेलों का भव्य आगाज-आज का दिन वैश्विक इतिहास में बड़े बदलावों का गवाह बन रहा है। पर सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अमेरिका अब ग्रीनलैंड की पूरी सुरक्षा की कमान संभालकर नए वैश्विक समीकरण गढ़ने वाला है?
1. Trump का Media Ban: व्हाइट हाउस में किन चैनलों पर लगी रोक?
डोनाल्ड ट्रंप ने CNN, MS NOW और Politico पर व्हाइट हाउस से बैन की घोषणा की। ट्रंप ने इन मीडिया संस्थानों पर फेक और एकतरफा खबरें चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने दूसरे संगठनों को भी ऐसी रिपोर्टिंग पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
2. Greenland Deal: अमेरिका को मिला ग्रीनलैंड का कंट्रोल?
अमेरिका-डेनमार्क के बीच ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर अहम डिफेंस डील की खबर सामने आई है। ट्रंप ने इसे रणनीतिक व्यवस्था बताते हुए ग्रीनलैंड में अमेरिकी सैन्य क्षमता बढ़ाने की बात कही। इससे आर्कटिक में अमेरिका की भूमिका बढ़ सकती है।
3. Warren Buffett Exit: 50 साल बाद बर्कशायर से क्यों हटे बफेट?
वॉरेन बफेट ने बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया। वह चेयरमैन एमेरिटस की भूमिका में रहेंगे, जबकि हॉवर्ड बफेट नई जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि, वॉरेन बफेट कंपनी के बोर्ड में डायरेक्टर बने रहेंगे।
4. US-China AI Talk: AI और Rare Earths पर क्यों आमने-सामने अमेरिका-चीन?
ट्रंप-शी जिनपिंग मुलाकात से पहले अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट चीन के उप-प्रधानमंत्री हे लिफेंग से बातचीत करेंगे। चर्चा AI तकनीक के नियमों और रेयर अर्थ सप्लाई चेन पर केंद्रित रहेगी।
5. Princess Diana: चार्ल्स को लेकर दावे पर शाही परिवार ने क्यों तोड़ी चुप्पी?
राजकुमारी डायना के भाई अर्ल स्पेंसर की आने वाली किताब में किंग चार्ल्स को लेकर किए गए दावों पर बकिंघम पैलेस ने सार्वजनिक खंडन किया है। पैलेस ने कहा कि गहरे दुख के दौरान किसी व्यक्ति की यादें और धारणाएं प्रभावित हो सकती हैं।
6. PM Modi: 51 हजार युवाओं को आज मिलेगा नियुक्ति पत्र, क्या है बड़ा प्लान?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशव्यापी रोजगार मेले में 51,000 से अधिक नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। कई केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में हुई भर्तियों से जुड़े उम्मीदवार इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
7. India-Pakistan: अरब सागर की टक्कर पर बढ़ा विवाद, भारत ने किसे ठहराया जिम्मेदार?
अरब सागर में जहाजों की टक्कर को लेकर पाकिस्तान की आपत्ति भारत ने खारिज कर दी है। भारत के मुताबिक घटना के लिए पाकिस्तानी जहाज की खतरनाक और अनियंत्रित गतिविधियां जिम्मेदार थीं। दोनों देशों के बीच समुद्री तनाव बढ़ा है।
8. NHAI Smart Lighting: 4,500 KM हाईवे पर रोशनी से कैसे घटेंगे हादसे?
NHAI राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम लगाने की तैयारी कर रहा है। CCMS आधारित व्यवस्था से रोशनी को ट्रैफिक के हिसाब से नियंत्रित किया जा सकेगा। शुरुआती चरण में करीब 4,500 किलोमीटर नेटवर्क शामिल है।
9. Combat Drone: जैसलमेर में ड्रोन युद्ध की ऐसी कौन-सी ताकत परखी गई?
जैसलमेर में भारतीय वायुसेना और रक्षा क्षेत्र की कंपनियों ने ड्रोन व एंटी-ड्रोन सिस्टम का लाइव परीक्षण किया। 20 से अधिक तकनीकी डेवलपर्स ने इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर, जैमिंग और इंटरसेप्टर ड्रोन क्षमताओं का प्रदर्शन किया।
10. Asian Games 2026: नागोया में खेल शुरू, भारत की महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में!
जापान के नागोया में एशियन गेम्स 2026 का आगाज हो गया। महिला क्रिकेट में भारत ने जापान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहां उसका मुकाबला बांग्लादेश से होगा। भारत ने खेलों के लिए 503 सदस्यीय दल भेजा है।

