एक समय था जब हर्षित पटेल नैनो कार खरीदने का सपना देखते थे तो लोग उनका मज़ाक उड़ाते थे. आज उसी लड़के ने ट्रेडिंग के ज़रिए 1.5 करोड़ रुपये की लग्ज़री कार खरीदकर कामयाबी की मिसाल कायम की है. अपनी नई कार में मां को बिठाकर जब उन्होंने वीडियो बनाया तो मां की आंखों में खुशी के आंसू आ गए. हर्षित का कहना है कि उनकी ये कामयाबी ही आलोचकों का जवाब है.
Viral Video: एक ज़माने में जो लड़का नैनो कार खरीदने का सपना देखता था, तो लोग उस पर हंसते थे. आज उसी लड़के ने 1.5 करोड़ रुपये की एक ऐसी लग्ज़री कार खरीदी है कि देखने वाले हैरान हैं. इस लड़के का नाम हर्षित पटेल है, जिन्होंने ट्रेडिंग के ज़रिए यह कामयाबी हासिल की है. हर्षित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी मां को नई कार में बिठा रहे हैं और उनकी मां खुशी से रो रही हैं. यह वीडियो वायरल हो गया है. हर्षित ने लिखा है कि उनकी यह जीत उन लोगों के लिए जवाब है, जिन्होंने उनकी छोटी शुरुआत और बड़े सपनों पर सवाल उठाए थे.
'जब नैनो की बात की तो लोग हंसे थे'
हर्षित ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'जब हमने एक नैनो कार की बात की तो लोग हंसे थे. आज मेरी मां 1.5 करोड़ रुपये की कार में बैठी हैं. जब आपकी शुरुआत बहुत छोटी होती है, तो लोग हमेशा आपके लक्ष्यों पर शक करते हैं. वे सलाह देते हैं, 'रिस्क मत लो, सेफ रहो, एक मामूली नौकरी कर लो, बड़े सपने देखना छोड़ दो'. जब हम उस छोटे से कमरे में रहते थे, तो ऐसी बातें सुनने को मिलती थीं. लेकिन, उनके शक ने हमें और भी ज़्यादा मेहनत करने की प्रेरणा दी.'
'ट्रेडिंग सिर्फ पैसा कमाना नहीं है'
हर्षित आगे लिखते हैं, 'ट्रेडिंग सिर्फ पैसा कमाना नहीं है, बल्कि अपने माता-पिता को वह ज़िंदगी देने की आज़ादी पाना है जिसके वे हकदार हैं. आपकी मां की आंखों में खुशी के आंसू आपकी बिना सोई गुज़ारी रातें, हुए नुकसान और मानसिक तनाव को सार्थक बना देते हैं. कोशिश करते रहिए, आपकी सफलता का वज़न ही आपका सबसे बड़ा जवाब होगा.'
हर्षित के इस वीडियो को हज़ारों लोगों ने पसंद किया है. कई यूज़र्स ने कमेंट किया, 'हमारा भी यही सपना है.' एक और यूज़र ने लिखा, 'यह हर मिडिल क्लास परिवार का सपना होता है.'
