Trisha Krishnan Viral Video: तमिलनाडु चुनाव में थलपति विजय की बड़ी जीत के बाद तृषा कृष्णन का एक पुराना वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह खुद को भविष्य की मुख्यमंत्री बताती नजर आती हैं। फैंस इसे भविष्यवाणी मानकर सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं। 

Trisha Krishnan CM Video: तमिलनाडु की राजनीति में इस बार जो हुआ, वो काफी चौंकाने वाला है। सुपरस्टार से नेता बने थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और सत्ता के बेहद करीब पहुंच गई। नतीजे आने के बाद हर तरफ जश्न मन रहा है, लेकिन इस जश्न के बीच एक नाम अचानक हर जगह ट्रेंड करने लगा…तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) सोशल मीडिया पर लोग सिर्फ चुनाव की बात नहीं कर रहे, बल्कि एक पुराने वीडियो को लेकर भी चर्चा तेज है। ऐसा वीडियो जिसमें तृषा ने कभी कहा था कि वो एक दिन तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तृषा कृष्णन का 22 साल पुराना वीडियो क्यों हो रहा वायरल?

इंटरनेट पर घूम रहा ये क्लिप काफी पुराना बताया जा रहा है। उस समय तृषा कृष्णन एक इंटरव्यू में मुस्कुराते हुए कहती हैं कि 'एक दिन मैं CM बनूंगी।' रिपोर्टर हैरान होता है, लेकिन तृषा पूरे कॉन्फिडेंस से जवाब देती हैं, बस इंतजार करिए। अब, जब थलपति विजय की राजनीतिक जीत की चर्चा हर तरफ है, वही पुराना बयान फिर से लोगों को याद आ गया। लोग इसे भविष्यवाणी मान रहे हैं, तो कुछ लोग इसे मजेदार संयोग बता रहे हैं।

Scroll to load tweet…

विजय की जीत और तृषा कृष्णन की एंट्री, क्यों जुड़ रहा है कनेक्शन?

जैसे ही चुनाव के नतीजे साफ हुए, तृषा कृष्णन सबसे पहले विजय से मिलने पहुंचीं। यही नहीं, इसी दिन उनका जन्मदिन भी था, जिसके बाद एक्ट्रेस मंदिर पहुंची और इसी पर फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई। फैंस ने तुरंत इसे लकी कनेक्शन कहना शुरू कर दिया। कुछ लोग तो उन्हें विजय की लेडी लक भी कह रहे हैं।

सोशल मीडिया पर क्यों छाया है ये वीडियो?

X (ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर इस समय 3 बातें सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रही हैं। पहला तृषा का पुराना CM वाला बयान, दूसरा विजय की जीत और तीसरा दोनों की दोस्ती और केमिस्ट्री। कुछ यूजर्स तो ये तक लिख रहे हैं, 'आज विजय CM बने हैं, कल तृषा बनेंगी।'

क्या तमिलनाडु में इतिहास दोहराने वाली है कहानी?

कई लोग इस पूरे मामले को पुराने राजनीतिक किस्सों से जोड़ रहे हैं। फैंस तुलना कर रहे हैं कि कैसे पहले भी फिल्मी दुनिया से आए लोग राजनीति में बड़ा नाम बने। हालांकि, अभी तृषा कृष्णन ने राजनीति में एंट्री को लेकर कोई संकेत नहीं दिया है, लेकिन इंटरनेट को कहानियां बनाना आता है और यही वजह है कि ये खबर तेजी से फैल रही है।

तृषा कृष्णन कौन हैं?

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एख हैं। 20 साल से ज्यादा का फिल्मी करियर है। कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। 'साउथ की क्वीन' के नाम से फेमस हैं। उन्होंने कई फिल्मों में थलपति विजय के साथ काम किया है और उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।